फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employees open front for old pension, DA

पुरानी पेंशन, डीए के लिए कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Wed, 30 Jun 2021 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Jun 2021 08:28 PM IST
सार

पुरानी पेंशन और महंगाई भत्ता (डीए-डीआर) के लिए कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने ट्रिवटर पर अभियान चला रखा है। सोशल मीडिया के साथ अलग-अलग मंच पर डीए की मांग भी उठाई जाएगी। इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा गया है।

विज्ञापन
Employees open front for old pension, DA
prayagraj news : DA - फोटो : prayagraj

विस्तार

पुरानी पेंशन और महंगाई भत्ता (डीए-डीआर) के लिए कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने ट्रिवटर पर अभियान चला रखा है। सोशल मीडिया के साथ अलग-अलग मंच पर डीए की मांग भी उठाई जाएगी। इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


कोविड संक्रमण के बीच आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने डीए-डीआर फ्रीज कर दिया है। इसकी वजह से कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को डीए तथा डीआर में तीन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला। सरकार की ओर से पूर्व में संकेत दिया गया था कि डीए फ्रीज करने का आदेश जनवरी 2021 तक के लिए है। यानी, जुलाई 2021 से बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। इसमें डीए की फ्रीज तीन किस्तों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

Employees open front for old pension, DA
DA
हालांकि एरियर नहीं दिया जाएगा। इस पर 26 जून को बैठक में निर्णय की उम्मीद थी लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। इस संबंध में दो दिन पहले वायरल फर्जी आदेश पर स्पष्टीकरण देते हुए भी वित्त मंत्रालय के अफसरों ने अभी तक डीए पर कोई फैसला नहीं होने की बात कही थी। इससे कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ गई है। कर्मचारी नेता सुभाष चंद्र पांडेय, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि डीएम के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा गया है। जल्द ही डीए दिए जाने की घोषणा नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed