{"_id":"6af4cf3f04a1e520f70a8db6","slug":"emphasis-on-social-unity-during-chitragupta-puja-nine-meritorious-students-honored-allahabad-news-c-254-1-sald1001-108365-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चित्रगुप्त पूजा में समाज की एकजुटता पर जोर, नौ मेधावी छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चित्रगुप्त पूजा में समाज की एकजुटता पर जोर, नौ मेधावी छात्र सम्मानित
विज्ञापन
नैनी। चित्रगुप्त वंशज सभा यमुनापार की ओर से आयोजित सामूहिक कलम-दवात पूजा में मौजूद संस्था के लो
श्री चित्रगुप्त परिवार झूंसी की ओर से बुधवार को सामूहिक कलम-दवात पूजन एवं चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ एवं भगवान चित्रगुप्त के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कायस्थ समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने नवयुवकों से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार श्रीवास्तव ने संगठित होकर समाजहित में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में निशीथ वर्मा, टीपी सिंह, कुमार नारायण, कुश श्रीवास्तव और पार्षद अनिल यादव धुन्नू ने भी अपने विचार रखे। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को आनंदित किया। कार्यक्रम में नौ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
वहीं वय वंदन सम्मान के अंतर्गत ज्ञानचंद श्रीवास्तव एवं शिरोमणि देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ज्ञानचंद श्रीवास्तव ने की। उन्होंने संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर कौशलेंद्र श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, पूर्व सभासद रमेश श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।