फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   electricity theft in Prayagraj

दो मीटर रीडरों पर एफआईआर, 12 हटाए गए

Mon, 17 Feb 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
electricity theft in Prayagraj
electricity theft in Prayagraj
प्रयागराज। उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी और राजस्व का नुकसान होने पर शनिवार को पॉवर कारपोरेशन की ओर से मीटर रीडरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, वहीं 12 मीटर रीडरों की छुट्टी कर दी गई। ये मीटर रीडर आउटसोर्स पर काम कर रहे थे। इन्हें मीटर रीडिंग करने वाली एजेंसी एनसाफ्ट ने तैनात कर रखा था। पॉवर कॉरपोरेशन ने शिकायत के आधार पर जांच कराई और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की गई। जानकारी के अनुसार बारा निवासी रमेश कुमार बिंद और एक शहर के मीटर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा हटाए गए रीडर में काजी मोहम्मद, आयुश्मान खरे, रामगोपाल, विवेक सिंह, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, राम प्रसाद, नाहिद कमल, गुलाब पाल, प्रमोद कुमार साहू, रंजीत कुमार साहू, अश्वनी कुमार पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, रामनरेश पाल, कपूरचंद्र, राम नारायण पांडेय, बलराम सेन, नवनीत कुमार, प्रभाकर सिंह का नाम शामिल है। मुख्य अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि मीटर व बिल में गड़बड़ी करने वाले रीडर के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

मार्च तक लगाए जाएं एक लाख स्मार्ट मीटर
प्रयागराज। पॉवर कारपोरेशन के कामर्शियल डायरेक्टर ओपी दीक्षित ने शनिवार को समीक्षा बैठक करते हुए 31 मार्च तक एक लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का निर्देश दिया। कहा, इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। उन्होंने आसान किश्त जमा योजना और किसान किश्त जमा योजना के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। निर्देश दिया कि अगर बकाएदार बिल नहीं जमा कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि मार्च तक प्रयागराज मंडल को 50 करोड़ रुपये का राजस्व की वसूली का लक्ष्य है। इसे हर हाल में हासिल किया जाए। विद्युत विभाग के अफसरों ने उनको बताया गया कि अभी तक 63 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बैठक में मुख्य अभियंता ओपी सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्युत अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed