फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity supply collapsed in the scorching heat, there was an outcry in the city

प्रयागराज : भीषण गर्मी में ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति, शहर में मचा हाहाकार

Sun, 01 May 2022 06:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 May 2022 06:59 AM IST
सार

करेली उपकेंद्र से जुड़े अकबरपुर इलाके में शनिवार सुबह 400 केवी क्षमता का ट्रांसफारमर जल गया। शाम छह बजे ट्राली ट्रांसफारमर लगवाकर आपूर्ति बहाल की गई। करैलाबाग उपकेंद्र के हड्डी गोदाम इलाके में लगा 630 केवी ट्रांसफारमर भी जल गया।

विज्ञापन
Electricity supply collapsed in the scorching heat, there was an outcry in the city
बिजली कटौती। - फोटो : Social Media

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच शनिवार को शहर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। कहीं ट्रांसफारमर जले तो कहीं फीडरों पर ओवरलोडिंग की वजह से फाल्ट आ गया। पुराने शहर में ओल्ड खुसरोबाग सब स्टेशन की सिटी फुंकने की वजह से दर्जन भर से अधिक मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से पेयजल की आपूर्ति पर भी असर पड़ गया।

विज्ञापन



करेली उपकेंद्र से जुड़े अकबरपुर इलाके में शनिवार सुबह 400 केवी क्षमता का ट्रांसफारमर जल गया। शाम छह बजे ट्राली ट्रांसफारमर लगवाकर आपूर्ति बहाल की गई। करैलाबाग उपकेंद्र के हड्डी गोदाम इलाके में लगा 630 केवी ट्रांसफारमर भी जल गया। इससे पूरी रात हजारों लोग अंधेरे में रहे। यहां 400 केवी का ट्राली ट्रांसफारमर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। इस इलाके में रोस्टिंग के आधार पर बिजली सप्लाई से भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन



शनिवार शाम 630 केवी क्षमता का ट्रांसफारमर लगवाकर आपूर्ति बहाल की गई। इसी तरह ओल्ड खुसरोबाग उपकेंद्र से जुड़े दर्जन भर से अधिक मुहल्लों में शुक्रवार दोपहर से बाधित बिजली आपूर्ति शनिवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इस उपकेंद्र से आने वाली अंडरग्राउंड केबल में खराबी आ गई है। देर रात अधिकारियों ने निरंजन डाट पुल के पास फाल्ट ढूंढा और मरम्मत कराकर शनिवार सुबह 10 बजे आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह म्योहाल उपकेंद्र के पास 33 हजार बोल्ट की लाइन में गड़बड़ी आने से तीन घंटे तक आपूर्ति बंद रही। वहीं पावर हाउस के पास भी तकनीकी खराबी आने से आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। इसी तरह कसारी-मसारी से जुड़े राजरूपपुर इलाके में 630 केवी के ट्रांसफरमर में गड़बड़ी आ गई। कर्मचारियों ने मरम्मत कराकर तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल की, तो एबीसी केबल जल गई। इसे ठीक कराकर फिर लाइन चालू की गई तो केबल दोबारा जल गई। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इससे भीषण गर्मी में लोगों को जबरदस्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

264 कनेक्शन कटे, 40 पर एफआईआर
बिजली विभाग की ओर से चोरी रोकने और बकायेदारों से वसूली करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को 564 कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें 41 लोगों पर कटियामारी और मीटर बाईपास के जरिए बिजली चोरी करने की एफआईआर दर्ज कराई गई। बिजली चोरी के ये मामले करेलाबाग केंद्र की टीम ने पकड़े। वहीं, बकाया राशि न जमा करने वाले विभाग के 179 बड़े बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए, सबसे अधिक 98 कनेक्शन कल्याणी देवी केंद्र की टीम ने काटे। वहीं करेलाबाग की टीम ने भी 48 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। इसके साथ ही पुराने शहर से शनिवार को कुल 13 लाख रूपये की बकाया बिल की राशि भी वसूली की गई।


जिले में कोरोना के फिर दो नए मरीज मिले
जिले में कोरोना वायरस के शनिवार को फिर से दो नए केस मिले। वहीं एक मरीज ने अपना होम आइसोलेशन खत्म करके कोरोना को मात दी। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 6383 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिनमें दो नमूने पॉजीटिव पाए गए हैं। इन दो नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 18 पहुंच गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टेस्टिंग की रफ्तार तेज की गई है और लोगों से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जा रही है।

रेल यात्रियों का संकट
प्रयागराज में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि बिजली संकट के बीच कोयले की आवाजाही की सुविधा के लिए रेलवे ने यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। एक यात्री ने बताया कि स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन रद्द हो गई है। मुझे दिल्ली जाना है लेकिन कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed