प्रयागराज : यूपी में बढ़ेगा बिजली उत्पादन, मेजा में होगा पावर प्लांट का विस्तार
यूपी में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और इसके लिए मेजा में पावर प्लांट की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। द्वितीय चरण के तहत 21 गांवों में 48. 485 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत करने के लिए मेजा ऊर्जा निगम की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सहयोग मांगा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और इसके लिए मेजा में पावर प्लांट की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। द्वितीय चरण के तहत 21 गांवों में 48. 485 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत करने के लिए मेजा ऊर्जा निगम की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सहयोग मांगा गया है।
मेजा में पहले चरण के तहत 660-660 मेगावाट की क्षमता वाले कुल 1320 मेगावाट की परियोजना स्थापित की जा चुकी है। परियोजना की दोनों इकाइयां वाणिज्यिक उत्पादन कर रहीं हैं। कुल विद्युत उत्पादन का तकरीबन 80 फीसदी हिस्सा उत्तर प्रदेश राज्य को आवंटित है।
दूसरे चरण के तहत 800-800 मेगावाट यानी कुल 2400 मेगावाट के तीन नए प्लांट की स्थापन से उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। दूसरे चरण के तहत 2400 मेगावाट क्षमता के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से अनुमोदन मिल चुका है। पहले चरण में भूमिगत पाइप लाइन के लिए 22 गांवों की 62.955 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई थी। दूसरे चरण में इसी पाइपलाइन से सटी हुई 21 गांवों की 48.485 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है जिसके लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।