फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity department to recover three hundred crore before Diwali

दिवाली से पहले बिजली विभाग पर तीन सौ करोड़ की वसूली बनी सिरदर्द

Sun, 06 Oct 2019 02:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity department  to recover three hundred crore before Diwali
डेमो - फोटो : amar ujala

दिवाली से पहले जिले के 12 डिवीजनों में तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक के बकाये की वसूली बिजली विभाग के लिए सिरदर्द बन गई है। लक्ष्य के मुताबिक वसूली न करने के मामले में शहरी इलाके के 17 उप खंड अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन


यूपीपीसीएल की एमडी अपर्णा यू ने शहरी क्षेत्रों में तैनात एसडीओ को लक्ष्य निर्धारित न कर पाने पर स्थानांतरण की चेतावनी दी है। कहा गया है कि अगर समय के भीतर बकाया बिलों की वसूली नहीं हुई तो शहर के खंडों में तैनात एसडीओ हटा दिए जाएंगे। इस चेतावनी के बाद बिजली अभियंताओं के माथे पर बल पड़ गए हैं।
विज्ञापन


पांच केवी तक के कनेक्शनों पर बकाये की लंबी सूची अफसरों के लिए चिंता का कारण बन गई है। दो दिन पहले निदेशक वाणिज्य ओपी दीक्षित ने इस मामले में अधीक्षण अभियंता यमुनापार के अलावा नैनी, करेलाबाग व कल्याणी देवी नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी जारी की थी। अब एमडी अपर्णा ने खड़ा रुख अपनाया है। एमडी ने शहरी इलाके में तैनात उपखंड अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए वसूली कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा है कि अगर पांच किलोवाट से ऊपर के बकाया बिलों की वसूली न हुई तो कनेक्शन हर हाल में काट दिए जाएं। कहा जा रहा है कि 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों ने अगर बिल चुकता नहीं कराए तो दिवाली अंधेरे में मनानी पड़ सकती है। फिलहाल डिवीजनवार तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। अफसरों का कहना है कि बिलों का भुगतान न करने वालों को किसी भी दशा में बिजली नहीं दी जा सकती।


हाई वोल्टेज से पूनम अपार्टमेंट में विद्युत उपकरण जले, घंटों आपूर्ति ठप

खुसरोबाग उपकेंद्र से लूकरगंज की बिजली आपूर्ति शनिवार को बेपटरी होने से लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। फीडर लाइन पर फाल्ट के चलते घंटों बिजली नदारद रही। हाई वोल्टेज की वजह से पूनम अपार्टमेंट के आवासों में टीवी, फ्रीज समेत कई इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। जानकारी मिलने के बाद एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने हाई वोल्टेज के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed