फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity department lost crores from Katiyamari

कटियामारी से बिजली विभाग को करोड़ों की चपत

Mon, 14 Oct 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity department lost crores from Katiyamari
Electricity department lost crores from Katiyamari
फोटो
विज्ञापन

कटियामारी से बिजली विभाग को करोड़ों की चपत
क्रासर
130 से फीडरों पर लाइन लॉस से बिजली आपूर्ति बेपटरी
अभियान हुए बेअसर, मोहल्लों से अभियंताओं की टीम हटते ही जोड़ लिए जा रहे हैं कटिया कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शासन की सख्ती व लगातार अभियान चलने के बावजूद शहर के कई मोहल्ले खुलेआम कटियामारी से रोशन हो रहे हैं। शहर केसात डिवीजनों में प्रतिमाह होने वाली करीब 250 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति में से 30 फीसदी बिजली कटियामारी के जरिए चोरी जा रही है। सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि एक तरफ अभियान चलाकर कटिया कनेक्शन हटाए जा रहे हैं, लेकिन टीम के जाते ही फिर उसे जोड़ लिया जा रहा है। कई मोहल्लों में एसी, फ्रिज जैसे उपकरण कटियामारी से चलते पकड़े गए हैं। इससे करोड़ों रुपये की प्रतिमाह चपत लग रही है। अफसरों का कहना है कि जब तक चोरी पर अंकुश नहीं लगेगा, तब तक आपूर्ति में सुधार लाना टेढ़ी खीर होगी।
बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने के पीछे कटियामारी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। शहर के नगरीय विद्युत वितरण डिवीजनों के फीडरों पर धड़ल्ले से कटियामारी किए जाने से ओवरलोडिंग की समस्या मुसीबत बन गई है। कहीं लो वोल्टेज हो जा रहा है तो कहीं बार-बार ट्रिपिंग के साथ केबल पिघल कर जल जा रही है। इससे बिजली विभाग के अफसर चिंतित हैं। लगातार कांबिंग, छापेमारी के बावजूद शहर में बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के कल्याणी देवी, करेली, करेलाबाग, चकिया, रामबाग के कीडगंज, कृष्णा नगर, मनमोहन नगर, खलासी लाइन, म्योहाल डिवीजन के बेली, म्योराबाद, पानी की टंकी, मिशन क्रासिंग समेत 130 फीडरों पर 30 से 50 फीसदी लाइन लास पकड़ा जा चुका है। अधिशासी अभियंताओं के स्तर से फीडरों पर लाइन लॉस की जांच कराए जाने केबाद रिपोर्ट एमडी को भेजी गई थी। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने बताया कि शहर में सर्वाधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही बिलिंग एजेंसी को चेताया गया है कि वह रीडिंग में कतई गड़बड़ी न होने दे। इसके लिए बिलिंग एजेंसी एन साफ्ट को चेताया गया है। साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

बिलिंग एजेंसी एन साफ्ट को सुधार लाने की चेतावनी
प्रयागराज। जितनी जितनी बिजली की खपत हो रही है, उसके मुकाबले आधा ही रकम आ रही है। शहर में महीने भर में 102 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली की खपत है, जबकि 50-60 करोड़ रुपये की ही बिलिंग हो पा रही है। निदेशक वाणिज्य ओपी दीक्षित ने बिलिंग एजेंसी एनसाफ्ट रीडिंग में सुधार लाने की चेतावनी दी है। जबकि बिलिंग ठीक से न होने व बकाया वसूली में पिछड़ने पर प्रबंध निदेशक अपर्णा यू के निर्देश पर नैनी के एक्सईएन सुनील चंद्र श्रीवास्तव को दो दिन पहले ही हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिजली चोरी पर नए एमडी सख्त
प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के नए एमडी के बाला जी ने बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती से अभियान चलाने की हिदायत दी है। नए एमडी ने वितरण निगम के सभी 21 जिलों के एसई व अधिशासी अभियंताओं को चोरी रोकने के साथ ही गुणवत्तापरक आपूर्ति करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed