फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity connections will be given to 4.50 lakh camps in Mahakumbh, project worth Rs 380.20 crore made

Prayagraj : महाकुंभ में 4.50 लाख कैंप को दिए जाएंगे बिजली कनेक्शन, 380.20 करोड़ का बनाया गया प्रोजेक्ट

Sat, 07 Sep 2024 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमित गुप्ता, अमर उजाला प्रयागराज
अमित गुप्ता, अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 02:42 PM IST
सार

विद्युत विभाग ने कुल 380.20 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया है। इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया है। पहला मेला क्षेत्र के लिए कुल 211.20 करोड़ और दृूसरा शहर के लिए कुल 179 करोड़ का प्रोजेक्ट शामिल है। मेले क्षेत्र को रोशन करने के प्रोजेक्ट में बिजली घर, स्ट्रीट लाइट, ट्रांसफर, केबल आदि की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Electricity connections will be given to 4.50 lakh camps in Mahakumbh, project worth Rs 380.20 crore made
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले को रोशन करने को लेकर विद्युत विभाग तैयारियों में जुट गया है। विभाग मेले में कुल 4.50 लाख कैंप को बिजली कनेक्शन देने का खाका खींचा है। इसके लिए मेला क्षेत्र में 85 बिजलीघर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


विद्युत विभाग ने कुल 380.20 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया है। इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया है। पहला मेला क्षेत्र के लिए कुल 211.20 करोड़ और दृूसरा शहर के लिए कुल 179 करोड़ का प्रोजेक्ट शामिल है। मेले क्षेत्र को रोशन करने के प्रोजेक्ट में बिजली घर, स्ट्रीट लाइट, ट्रांसफर, केबल आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बिजली की अधिक खपत होने पर भी खाका खींचा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक बिजली घर में हाई क्षमता वाले दो-दो ट्रांसफार्मरों की स्थापना की जाएगी। बताया गया कि एक अक्तूबर से शुरू होने वाले इस कार्य को महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इससे मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही साधु संत और संस्थाओं को विद्युत विभाग की तरफ से कनेक्शन से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए जाएंगे 170 सब स्टेशन

अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ मेले में सप्लाई के लिए कुल 85 बिजली घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 67 हजार पोल के साथ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रति बिजली घर में हाई क्षमता वाले दो ट्रांसफार्मरों की स्थापना होगी। इतना ही नहीं पूरे मेला क्षेत्र में 400 केवी के 170 बस स्टेशन बनाए जाएंगे, यहां से पूरे मेले में बिजली सप्लाई होगी। वहीं, अखाड़ों में दी जाने वाली विद्युत सप्लाई के ट्रांसफार्मर अलग होंगे, प्रति अखाड़े में 250 केवी के एक ट्रांसफार्म की व्यवस्था रहेगी।

पांच करोड़ यूनिट की पड़ेगी जरूरत

बीते माघ मेला में सोलर एनर्जी का ट्रायल किया जा चुका है। उसकी सफलता को देखते हुए 2025 में भी इसका इस्तेमाल करने की तैयारी है। अधिकारियों का अनुमान है कि इस मेले में तकरीबन पांच करोड़ यूनिट तक बिजली की जरूरत पड़ेगी। यही नहीं मेला के दौरान इस्तेमाल होने वाली बिजली का बिल भी 20 करोड़ रुपये तक या उससे भी अधिक हो सकता है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी का भी सहारा लिया जाएगा।

हीटर, ब्लोअर, गीजर रहेगी रोक

अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वाले लोग हीटर, ब्लोअर, गीजर, प्रेस, फ्रीज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मेले में सप्लाई के लिए 100 किलोवाट के 100 ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में बिजली सप्लाई के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 1700 किलोमीटर लंबी केबल बिछाई जाएगी। जिसमें 1400 किलोमीटर लंबी एलटी लाइन और 300 किलोमीटर लंबी एचटी लाइन केबल बिछाई जाएगी।

इस मेले में तकरीबन 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए 4.50 लाख कैंप को बिजली कनेक्शन देने का प्रोजेक्ट बनाया गया है। मेला क्षेत्र में एक अक्तूबर से काम शुरू हो जाएगा। - पीके सिंह, मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed