{"_id":"64d004d9fe3a65139a02f2b4","slug":"electricity-billing-system-will-be-disrupted-for-four-days-allahabad-news-c-3-1-ald1036-193586-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चार दिन बाधित रहेगी बिजली बिलिंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चार दिन बाधित रहेगी बिजली बिलिंग व्यवस्था
Mon, 07 Aug 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर में तकनीकी कारणों से चार दिनों तक बिलिंग प्रणाली प्रभावित रहेगी। आईटी सेल के अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी अरविंद नायक के अनुसार ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किया जा रहा है, जिसके चलते सोमवार की सुबह से दस अगस्त को शाम छह बजे तक बिलिंग प्रक्रिया प्रभावित रहेगी। इससे बिल बनवाने, बिल जमा करने, बिल में संशोधन करने, नाम परिवर्तन कराने, भार वृद्धि कराने व ऑनलाइन बिल जमा कराने के कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन