{"_id":"66fe335bd5acf3360f08de25","slug":"electrician-dies-after-being-hit-by-dumper-accident-occurs-while-installing-electricity-in-pandal-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : डंपर की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, पंडाल में लाइटिंग करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : डंपर की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, पंडाल में लाइटिंग करते समय हुआ हादसा
Thu, 03 Oct 2024 02:02 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगोपालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगोपालगंज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:02 PM IST
सार
लालगोपालगंज कस्बा स्थित लाल बाबा का पूरा उर्फ खरगू का पूरा मोहल्ला निवासी मो. अवैश राइन पुत्र स्व. अब्दुल रजाक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। वह शादी-विवाह और त्योहारों पर बिजली सजावट का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
मो. अवैश राइन। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गा पूजा पंडाल के लिए सड़क किनारे बावलियों पर बिजली सजाते समय एक युवा के डंपर की चपेट में आ गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। रात करीब 2:00 बजे हुए हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
लालगोपालगंज कस्बा स्थित लाल बाबा का पूरा उर्फ खरगू का पूरा मोहल्ला निवासी मो. अवैश राइन पुत्र स्व. अब्दुल रजाक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। वह शादी-विवाह और त्योहारों पर बिजली सजावट का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात करीब दो बजे कस्बा जेठवारा मार्ग स्थित मनिलाल का इदारा के पास बने पूजा पंडाल में सड़क किनारे बल्लियों पर बिजली सजावट कर रहा था, इसी बीच एक अनियंत्रित डंपर ने उसे टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना में बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पंडाल में काम कर रहे अन्य साथी आ गए। युवक को अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन और स्थानीय पुलिस भी आ गई। बाद में लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना कर भाग रहे डंपर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की मौत पर मां खलीकुन्निशा बदहवास है।
विज्ञापन