{"_id":"57ec25994f1c1b7927573de1","slug":"elderly-woman-with-the-knife-murder-house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की चाकू से हत्या, घर में लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की चाकू से हत्या, घर में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफामऊ (इलाहाबाद)। सोरांव इलाके में रूदी का पूरा गांव में मंगलवार आधी रात बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या के बाद लूटपाट की गई। बदमाश दो कमरों में ताले तोड़कर नगदी और गहने लूटकर फरार हो गए। छत पर अपने बेटे संग सो रही बहू सुबह नीचे उतरकर आई तो हत्या और लूटपाट का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल की। अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
रूदी का पूरा गोहरी गांव निवासी मूलचंद्र पटेल खेती के जरिए परिवार का गुजारा करते हैं। उनके इकलौते पुत्र फूलचंद्र का तेरह साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। तब उसकी शादी को पांच साल हुए थे। उसका पुत्र अनुज अब 17 साल का है। मूलचंद्र ही बहू सुनीता और पोते अनुज की देखभाल करते रहे। खेती के जरिए उनका गुजारा होता था। मंगलवार रात भोजन के बाद बहू सुनीता बेटे अनुज के साथ छत पर सोने चली गई। मूलचंद्र मकान के दूसरे हिस्से में सोने चले गए जबकि उनकी पत्नी 70 वर्षीय पार्वती बरामदे में चारपायी पर सोई थी। बुधवार सुबह सुनीता जगने पर छत से उतरी तो सास पार्वती को चारपायी पर खून से लथपथ मृत पड़ा देखा। उसने ससुर मूलचंद्र को जगाकर बताया। खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। दो कमरो के ताले टूटे और फर्श पर सामान बिखरा था। बक्से में रखे पांच हजार रुपये नगद तथा एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत के गहने नदारद थे। घटना की सूचना पाकर सोरांव थाने की पुलिस पहुंची। पार्वती के सिर, पेट, सीने पर चाकू के एक दर्जन से ज्यादा गहरे घाव थे। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश रात में कमरों के ताले तोड़ रहे थे तभी पार्वत जग गईं। वह शोर नहीं मचा सक े इसलिए बदमाशों ने हत्या कर दी। बरामदा खुले में है। कोई दरवाजा या चहारदीवारी नहीं है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा लिखकर दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है।