फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly woman appealed...Government to find the dog missing for a year

प्रयागराज : बुजुर्ग महिला ने लगाई गुहार...साल भर से लापता कुत्ता खोज दो सरकार

Sat, 04 Nov 2023 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 02:18 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे एडिश्नल डीसीपी को सईदा बानो ने बताया कि एक साल पहले कुत्ता लापता होते ही उन्होंने इसकी लिखित शिकायत कैंट थाने की पुलिस को दी थी। कई बार थाने के चक्कर भी काटे, लेकिन पुलिस अभी तक कुत्ते को खोज नहीं पाई।

विज्ञापन
Elderly woman appealed...Government to find the dog missing for a year
एक साल से लापता कुत्ते को खोजने के लिए साइदा बानो अफसरों से गुहार लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंची - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेली कॉलोनी में रहने वाली 60 बरस की सईदा बानो शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एडिश्नल डीसीपी क्राइम के दफ्तर में पहुंचीं तो उनकी बातें सबका ध्यान खींचने वाली थीं। वह गुजारिश लेकर पहुंची थीं कि उनका कुत्ता शेरू एक साल से लापता है। उन्हें शक है कि इसे पड़ोसियों ने ही चुराकर कैद कर रखा है। वह उसे लौटा नहीं रहे। दरख्वास्त सुनकर गंभीर हुए एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र ने कैंट थाने के इंस्पेक्टर को शेरू को तलाशने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे एडिश्नल डीसीपी को सईदा बानो ने बताया कि एक साल पहले कुत्ता लापता होते ही उन्होंने इसकी लिखित शिकायत कैंट थाने की पुलिस को दी थी। कई बार थाने के चक्कर भी काटे, लेकिन पुलिस अभी तक कुत्ते को खोज नहीं पाई। वह लापता कुत्ते की फोटो भी लाई थीं। सईदा के साथ आए उनके वकील ने बताया कि इस देसी कुत्ते को उन्होंने ही बचपन से पाला था। उनका नाती कहीं से उसे उठाकर लाया था।

विज्ञापन

सईदा ने ही पिल्ले को पाल-पोसकर बड़ा किया। नाम भी रखा शेरू। उन्हें शेरू से बेहद लगाव है। सईदा को शक है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने यह शरारत की है। कुत्ता चुराकर उन्होंने अपने घर में रखा हुआ है। वह मांगने गईं तो उन लोगों ने कुत्ता होने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारी को अपनी व्यथा सुनाते हुए वह भावुक भी हो गईं। बोलीं... न जाने किस हाल में होगा मेरा शेरू। एडीसीपी ने सतीश चंद्र ने शिकायती पत्र कैंट इंस्पेक्टर को भेजते हुए कुत्ते का पता लगाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed