{"_id":"5fe6396d8ebc3e3bb4242dae","slug":"elder-fired-guns-in-fights-of-children-in-dhumganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज में बच्चों के झगड़े में भिड़े बड़े, निकाली बंदूकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमनगंज में बच्चों के झगड़े में भिड़े बड़े, निकाली बंदूकें
Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के लखनपुर में बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़ गए। कई लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। झगड़े में आरोपी पक्ष ने बंदूकें भी निकाल ली थीं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
धूमनगंज के लखनपुर गांव के रहने वाले इसरार का 14 साल का बेटा अर्शलान खेल रहा था। खेल खेल में उसका पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से झगड़ा हो गया। मारपीट होने लगी तो लोगों ने दोनों को छुड़ाकर घर भेज दिया। इसकी जानकारी गांव में ही रहने वाले शरीफ बाबा को हुई तो इसरार के घर पहुंचा और अर्शलान को बाहर निकालकर उसे पीटने लगा।
इस बात का आस पास के रहने वाले राफे और आमिर समेत कई ने विरोध किया तो शरीफ कई लोगों को लेकर आया। दो लोग बंदूक भी लिए थे। उन लोगों ने राफे और आमिर को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर सोनी ने बताया कि इस मामले में शरीफ बाबा , जिल्लू, निगार, शमशेर और अदनान के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।