फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight -year old girl by the middle Dridngi

आठ साल की बालिका से अधेड़ ने की दरिदंगी

Wed, 03 Jun 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 03 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के मेजा इलाके में मंगलवार आधी रात घर के बाहर सो रही आठ साल की बालिका को खेत में ले जाकर 42 साल के एक व्यक्ति ने दरिंदगी कर डाली। लड़की की चीख सुनकर घर से भागते हुए खेत में पहुंचे परिजन उसे लहूलुहान देख स्तब्ध रह गए। उन्होंने हवस में अंधे व्यक्ति को दबोचकर जमकर पीटा। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसने बताया कि वह कानपुर का रहने वाला है। अपने दोस्त के यहां मिर्जापुर जाते समय ट्रेन से उतरकर मेजा में भटकने लगा। उसकी मानसिक हालत भी सही नहीं है। बालिका को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


आठ साल की यह बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। मंगलवार रात परिवार के लोगों के साथ वह भी घर के बाहर दरवाजे के पास लेटी थी। वह दादी के साथ चारपाई पर थी। रात में मौसम खराब होने पर परिजन घर के भीतर चले गए मगर दादी उसके साथ बाहर ही सोई रही। आधी रात बाद अचानक परिजनों को बेटी की चीख सुनाई दी तो उनकी नींद टूटी। वे घर के बाहर भागे। बालिका दादी के पास नहीं थी। खोजते हुए घर से कुछ दूर पर खेत की ओर पहुंचे तो वहां बच्ची बेहाल पड़ी दिखी। उसके पास ही एक व्यक्ति भी खड़ा था। तब तक शोर सुनकर गांव वाले भी जुट गए थे। लोगों ने उस व्यक्ति को दबोचा और जमकर पिटाई कर मेजा थाने में सूचना दी।
विज्ञापन


 एसओ सुरेश सैनी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को महिला पुलिस के साथ शहर में डफरिन अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम लालमणि और पता कानपुर जनपद में संपतियापुर गांव बताया। उसने कहा कि वह चार रोज पहले ट्रेन से मिर्जापुर में अपने दोस्त के पास जाने को रवाना हुआ था मगर ऊंचडीह स्टेशन पर उतरकर मेजा में भटकने लगा। तब से वह स्टेशन पर सोता और लोगों से मांगकर खा रहा था। पूछताछ में पुलिस को वह दिमाग से कमजोर लगा मगर उसकी हैवानियत ने बालिका के परिजनों के साथ ही हर किसी को दुख और गुस्से से भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed