फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight teachers of Open University got a grant of 12 lakhs for research work

प्रयागराज : मुक्त विवि के आठ शिक्षकों को शोध कार्य के लिए मिला 12 लाख का अनुदान

Wed, 16 Nov 2022 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 09:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीके पांडेय, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर छत्रसाल सिंह, डॉ. आनंदानंद त्रिपाठी एवं डॉ. त्रिविक्रम तिवारी( संयुक्त रूप से), डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. श्रुति एवं डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव को शोध परियोजनाओं के लिए लगभग 12 लाख की ग्रांट स्वीकृत हुई है।

विज्ञापन
Eight teachers of Open University got a grant of 12 lakhs for research work
यूपीआरटीओयू - फोटो : UPRTOU

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा में शोध के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत यूपी सरकार से अभी तक की सर्वाधिक सात शोध परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए लगभग 12 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।  कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय इन शोध परियोजनाओं को पूर्ण करके एक नया आयाम स्थापित करेगा। हाल ही में यूजीसी ने मुक्त विश्वविद्यालय के कोर्स को रेगुलर कोर्स के समतुल्य करार दिया है। इसी वर्ष से विश्वविद्यालय ने रेगुलर शोध कार्य प्रारंभ किया है। ऐसे में यह शोध परियोजनाएं विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीके पांडेय, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर छत्रसाल सिंह, डॉ. आनंदानंद त्रिपाठी एवं डॉ. त्रिविक्रम तिवारी( संयुक्त रूप से), डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. श्रुति एवं डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव को शोध परियोजनाओं के लिए लगभग 12 लाख की ग्रांट स्वीकृत हुई है। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शिक्षकों  की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बधाई दी। 

विज्ञापन

इन शिक्षकों को शोध के लिए मिला है अनुदान
शोध एवं विकास के निदेशक प्रो. पीके पांडेय को उत्तर प्रदेश में समावेशन स्थापित विद्यालयों में कार्यरत विशेष शिक्षकों की समावेशन दक्षताओं के अध्ययन के लिए 171600 रुपये की ग्रांट मिली है। समाज विज्ञान विद्या शाखा के प्रो. एस कुमार को भारतीय संत परंपरा के अंतर्गत नाथ संप्रदाय के विशेष संदर्भ में अध्ययन के लिए 120000 रुपये, शिक्षा विद्या शाखा के प्रो. छत्रसाल सिंह को भारतीय मूल्य प्रणाली के संदर्भ में किशोरों के व्यवहार पर सोशल मीडिया के प्रभाव पर शोध के लिए 215600 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार सिंह को गंगा पर अनुसंधान प्रस्ताव के लिए 217800 रुपये की अनुदान राशि मिली है।


इसी प्रकार विज्ञान विद्या शाखा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रुति को कोविड 19 महामारी की गतिशीलता के आंकलन पर शोध करने के लिए 55000 रुपये की ग्रांट स्वीकृत हुई है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आनंदानंद त्रिपाठी को रिसर्च प्रोजेक्ट बुंदेलखंड क्षेत्र की महिलाओं की स्थानीय राजनीति में सहभागिता पर शोध के लिए 210000 रुपये का अनुदान मिला है। प्रबंधन अध्ययन विद्या शाखा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव को 193600 रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed