फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight including a constable have been named in the murder of a contractor, posted in Lucknow

Prayagraj : ठेकेदार की हत्या में सिपाही समेत आठ नामजद, लखनऊ में है तैनात, दूसरे दिन भी आरोपियों का सुराग नहीं

Sun, 15 Oct 2023 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 02:34 PM IST
सार

झूंसी में शनिवार को सुबह ठेकेदार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लखनऊ में तैनात सिपाही समेत चार नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ठेकेदार और आरोपियों के बीच चार पांच करोड़ की बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Eight including a constable have been named in the murder of a contractor, posted in Lucknow
सत्यपाल भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी में शनिवार को सुबह ठेकेदार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लखनऊ में तैनात सिपाही समेत चार नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ठेकेदार और आरोपियों के बीच चार पांच करोड़ की बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन



मुख्य आरोपी छह महीने पहले जेल से छूटा है, जबकि उसका भाई जेल में ही है। लखनऊ में तैनात सिपाही समेत चार नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। घटना के दूसरे दिन भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। हत्यारोपी की बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


बता दें कि झूंसी थाना क्षेत्र के गांव नैका-महीन निवासी सत्यपाल भारतीया बालू-ईंट की सप्लाई करते थे। उनके दो बेटे 16 वर्षीय हिमांशु और 14 वर्षीय प्रियांशु हैं। बता दें कि रोज की तरह वह शनिवार सुबह करीब सात बजे बाइक से गंगा स्नान के लिए छतनाग घाट जा रहे थे। अभी वह छतनाग गांव में एचआरआई के पास दीनानाथ यादव की चाय की दुकान के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार शिवकुमार उर्फ ननका पहुंचा और बाइक में टक्कर मारकर सत्यपाल को गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली गोली से बच गए थे सत्यपाल, दूसरी ने ली जान

फिर, तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली सत्यपाल को छू कर निकल गई। वह भाग पाते कि दूसरी गोली उनके माथे पर लगी और मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, हत्यारोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ी में गिर पड़ने पर बाइक छोड़कर भाग निकला। उधर से गुजर रहे सत्यपाल के भतीजे मंजीत ने घटना की परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर रोते-बिलखते पत्नी दीपमाला पहुंचीं। उन्होंने शिव कुमार, नीरज कुमार निवासी मम्फोर्डगंज और राजकुमार उर्फ हकड़ू निवासी नैका के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी सिपाही नीरज कुमार लखनऊ में तैनात है। फोरेंसिक टीम को मौके से खोखा मिला है।

एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सत्यपाल और शिवकुमार पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच झूंसी के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव में तकरीबन चार करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन काे लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर हत्या की गई है। सभी आरोपी फरार हैं। कई टीमें दबिश दे रही हैं।
 

हत्यारोपी का बड़ा भाई भी जेल में

शिवकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी अभी शादी नहीं हुई। उसे उतरांव पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह छह महीने पहले ही जेल से छूटा है। उसके एक भाई की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा दुष्कर्म के आरोप में जेल में है।

घर से ही पीछे लग गया था हत्यारोपी

हत्यारोपी शिवकुमार घर से सत्यपाल के पीछे लग गया था। इसकी पुष्टि छतनाग रोड पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी के फुटेज से हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed