फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight days of interview completed, countdown for results begins

Prayagraj News: इंटरव्यू को आठ दिन पूरे, परिणाम की उलटी गिनती शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Eight days of interview completed, countdown for results begins
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 की इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा हुए आठ दिन बीत चुके हैं और अंतिम चयन परिणाम की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) किसी भी दिन परिणाम जारी कर सकता है।
विज्ञापन

पीसीएस-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दो मार्च 2023 को शुरू हुई थी। आयोग ने पीसीएस के 173 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था लेकिन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक पदों की संख्या बढ़कर 254 हो गई। पीसीएस के 20 प्रकार के 254 पदों में से छह प्रकार के 104 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है।
विज्ञापन

वहीं, 150 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है। इन 150 पदों के लिए इंटरव्यू इस वर्ष आठ से 12 जनवरी तक आयोजित किए गए। इंटरव्यू में 451 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 448 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे। इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा हुए आठ दिन बीत चुके हैं। अभ्यर्थियों को अब अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अगले हफ्ते किसी भी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 565459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 345022 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।
चयन प्रक्रिया पूरी होने की अवधि प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन की तिथि से लेकर अंतिम परिणाम जारी होने तक मानी जाती है। आयोग ने इस बार पीसीएस का परिणाम नौ माह में जारी करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में आयोग को 14 फरवरी से पहले परिणाम जारी करना होगा, जिसकी तैयारी की जा चुकी है। इससे पूर्व आयोग ने नौ माह के भीतर किसी भी पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है।

ऐसे में आयोग पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी करने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इसके साथ ही पीसीएस-2024 के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 17 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। अगर इस परीक्षा का परिणाम भी नौ माह के भीतर जारी होता है तो एक ही साल में दो पीसीएस परीक्षाओं के परिणाम जारी होने भी नया रिकॉर्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed