फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education Service Selection Commission: Commission is busy preparing for PGT exam, admit cards will be issued

शिक्षा सेवा चयन आयोग : पीजीटी परीक्षा की तैयारी में जुटा आयोग, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

Thu, 05 Jun 2025 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रवक्ता के 624 पदों पर भर्ती के लिए नौ जून, 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि नौ जुलाई थी, लेकिन इसे एक हफ्ते विस्तारित करते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई थी।

विज्ञापन
Education Service Selection Commission: Commission is busy preparing for PGT exam, admit cards will be issued
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 की लिखित परीक्षा 18 व 19 जून को होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुई बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने सदस्यों को बताया कि परीक्षा समय से कराई जाएगी। तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रवक्ता के 624 पदों पर भर्ती के लिए नौ जून, 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि नौ जुलाई थी, लेकिन इसे एक हफ्ते विस्तारित करते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई थी।

विज्ञापन


अभ्यर्थी तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी गई थी कि परीक्षा टल गई है। इस पर आयोग को स्पष्ट करना पड़ा कि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए साढ़े चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग परीक्षा से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर सकता है।
विज्ञापन


परीक्षा नई गाइडलाइन के अनुरूप कराई जाएगी। ऐसे में केवल राजकीय व एडेड शिक्षण संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी होगी और आइरिस (आंख की पुतली) से उनकी पहचान की जाएगी। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे होंगे और परीक्षा पर निगरानी के लिए आयोग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हाईटेक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 और 22 को होगी टीजीटी परीक्षा

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में 21 व 22 जुलाई को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा होगी। टीजीटी के 3539 पदों पर भर्ती के लिए 8.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा का विज्ञापन भी नौ जून 2022 को जारी किया गया था और 16 जुलाई तक आवेदन लिए गए थे। परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक होने से आयोग के लिए इसका आयोजन चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि अपने गठन के बाद आयोग पहली बार इतनी बड़ी परीक्षा कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed