फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   EDFC: By the end of the month, the movement of trains will start till Sujatpur

ईडीएफसी : कौशांबी तक बढ़ा रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का दायरा, ट्रायल के तौर पर चलाई गई ट्रेन

Sat, 12 Feb 2022 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 01:58 AM IST
सार

ईडीएफसी के तहत पंजाब स्थित लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक 1854 किमी लंबा कॉरीडोर बनाया जा रहा है। वर्तमान समय खुर्जा से भाऊपुर (कानपुर) सेक्शन पर ही मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। अब इसी माह इसका विस्तार कौशांबी के सुजातपुर तक होने जा रहा है।

विज्ञापन
EDFC: By the end of the month, the movement of trains will start till Sujatpur
डेडीकेट फ्रेट कॉरिडोर लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईस्टर्न डेडीक्रेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के रूमा (कानपुर) से सुजातपुर (कौशांबी) तक इस माह के आखिर तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ईडीएफसी के अफसरों ने बताया कि इस रूट पर ट्रायल हो गया है। बताया गया कि चुनार से करछना तक ईडीएफसी पर जुलाई 22 तक मालगाड़ियों के संचालन की तैयारी है। 

विज्ञापन





ईडीएफसी के तहत पंजाब स्थित लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक 1854 किमी लंबा कॉरीडोर बनाया जा रहा है। वर्तमान समय खुर्जा से भाऊपुर (कानपुर) सेक्शन पर ही मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। अब इसी माह इसका विस्तार कौशांबी के सुजातपुर तक होने जा रहा है।
विज्ञापन





शुक्रवार को ईडीएफसी के निर्माण की प्रगति से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में अफसरों की बैठक हुई। बैठक में डीएफसी के प्रबंध निदेशक आरके जैन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय-दादरी खंड पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि रूमा-सुजातपुर खंड में सभी प्रमुख कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इसे इस माह के अंत तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि कोविड की दूसरी लहर के कारण गति प्रभावित हुई थी लेकिन अब काम तेज हो गया है ।




बैठक में उन्होंने बताया कि दादरी-खुर्जा और चुनार-करछना अन्य खंड पर काम तेज गति से चल रहा है, जो जुलाई 22 तक खोले जाने की उम्मीद है। बैठक के दौरान आरओबी और आरयूबी के निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एनसीआर के अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, पीसीओएम विप्लव कुमार, डीआरएम मोहित चंद्रा, नरेंद्र सिंह एवं डीएफसी से एस नंदूरी, ओमप्रकाश आदि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed