फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ED questioned MLA Abbas son of Bahubali mafia Mukhtar Ansari

यूपी : नौ घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी ने माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास को लिया हिरासत में

Fri, 04 Nov 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 11:52 PM IST
सार

विधायक अब्बास से शुक्रवार दोपहर दो बजे से पूछताछ शुरू की गई जो देर रात तक जारी रही। अधिकारियों ने उससे कई सवाल दागे। अब्बास से पूछताछ के साथ ही उसके ड्राइवर रवि कुमार शर्मा निवासी करंडा गाजीपुर से भी ईडी ने पूछताछ की। देर रात अब्बास को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
ED questioned MLA Abbas son of Bahubali mafia Mukhtar Ansari
अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में घंटों पूछताछ की। करीब नौ घंटे तक पूछताछ के बाद देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया। मनी लांडरिंग के केस में विधायक अब्बास को 11 अक्तूबर को ही ईडी ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। अब्बास से शुक्रवार दोपहर दो बजे से पूछताछ शुरू की गई जो देर रात तक जारी रही। अधिकारियों ने उससे कई सवाल दागे। 

विज्ञापन

 


अब्बास से पूछताछ के साथ ही उसके ड्राइवर रवि कुमार शर्मा निवासी करंडा गाजीपुर से भी ईडी ने पूछताछ की। देर शाम उसे भी दफ्तर के भीतर बुलाया गया और कई सवाल पूछे गए। इसके चलते ईडी दफ्तर के बाहर काफी गहमा गहमी रही। मुख्तार के तमाम समर्थक भी आफिस के आसपास सड़क पर घूमते दिखे। ऐहतियात के तौर पर ईडी दफ्तर में पीएसी तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed