फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ED files money laundering case against Bahubali MLA Mukhtar Ansari

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर ईडी ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

Thu, 01 Jul 2021 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज दर्ज किया गया है। मऊ व लखनऊ जनपद में पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों को आधार बनाते हुए उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
ED files money laundering case against Bahubali MLA Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज दर्ज किया गया है। मऊ व लखनऊ जनपद में पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों को आधार बनाते हुए उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। ईडी की नजर मुख्तार की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर है। जिसके संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


वर्तमान में बांदा जेल में बंद मुख्तार बसपा से विधायक है। आपराधिक मुकदमों के साथ ही जमीनों की हेराफेरी, अवैध कब्जे व गबन आदि के आरोप से संबंधित मामले भी उस पर दर्ज हैं। इसी के तहत मौजूदा साल में उसके खिलाफ जनपद मऊ में धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने व अन्य आरोप में केस दर्ज कराया गया था। इससे पहले बीते साल यानी 2020 में धोखाधड़ी करते हुए जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

ED files money laundering case against Bahubali MLA Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

लखनऊ में भी इसी तरह धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित करने के मामले में उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन्हीं मुकदमों को आधार बनाते हुए अब ईडी की प्रयागराज इकाई ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि इन संपत्तियों को बनाने में धन कहां से आया। इसके बाद ऐसी सभी संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। 

ED files money laundering case against Bahubali MLA Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

अतीक पर दर्ज हो चुका है केस

वैसे माफिया के खिलाफ ईडी की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। जिसमें विवेचना के दौरान उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने में ईडी की टीम लगी हुई है। टीम ने उसकी कुछ संपत्तियों को चिह्नित भी कर लिया है और शेष के क्रम में कार्रवाई जारी है। जांच के दायरे में अतीक की शैल कंपनियां भी हैं। 

पूर्वांचल के कई जिलों में फैला है साम्राज्य
सूत्रों का कहना है कि भाजपा विधायय की हत्या समेत कुल 49 मुकदमों क आरोपी मुख्तार का साम्राज्य पूर्वांचल के कई जिलों में फैला हुआ है। हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगना, अपहरण समेत तमाम आरोप में उस पर मुकदमे दर्ज हैं। गृहजनपद मऊ से लेकर लखनऊ तक उसकी सरपरस्ती में ही उसके गुर्गे अवैध धंधे संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed