फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Economical food of Rs 20 will be available soon at the junction, facility is available at many stations of the

Prayagraj : जंक्शन पर जल्द मिलेगा 20 रुपये वाला किफायती भोजन, देश के कई स्टेशनों पर मिल रही है सुविधा

Thu, 20 Jul 2023 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 12:48 PM IST
सार

बीते दिनों अमर उजाला ने ही देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन का दाम पांच रुपये बढ़ने की खबर प्रकाशित की थी। पहले इस भोजन का दाम 15 रुपये था, जिसे अब बोर्ड के आदेश के बाद 20 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
Economical food of Rs 20 will be available soon at the junction, facility is available at many stations of the
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को जल्द ही 20 रुपये वाला इकोनॉमी भोजन उपलब्ध होगा। अब तक यह सुविधा उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मथुरा जंक्शन समेत देश के 51 बड़े रेलवे स्टेशनों पर शुरू हुई है। अब प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, ग्वालियर, झांसी, आगरा रेलवे स्टेशन पर यह भोजन जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

 

दरअसल बीते दिनों अमर उजाला ने ही देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन का दाम पांच रुपये बढ़ने की खबर प्रकाशित की थी। पहले इस भोजन का दाम 15 रुपये था, जिसे अब बोर्ड के आदेश के बाद 20 रुपये कर दिया गया है। इस बारे में रेलवे बोर्ड की ओर से पिछले माह 27 जून को जारी किए गए पत्र में ट्रेनों के जनरल कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर किफायती भोजन और किफायती पैकेज्ड पेयजल का प्रावधान करने को कहा गया था।

विज्ञापन

इस आदेश में 20 रुपये में यात्रियों को इकोनॉमी भोजन, 50 रुपये में स्नैक्स/कॉम्बो भोजन और तीन रुपये में किफायती पैकेज्ड पेयजल की सुविधा के लिए जनरल कोच के पास प्लेटफॉर्म पर स्टॉल लगाने को कहा गया । जनरल कोच में भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी की रसोई इकाइयों (जलपान कक्ष-आरआर और जन आहार-जेए) से की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इन काउंटरों का स्थान जोनल रेलवे की ओर से तय किया जाएगा। ताकि इन काउंटरों को प्लेटफॉर्मों पर जनरल कोचों के स्थान के पास स्थापित किया जा सके। प्लेटफॉर्मों पर इस विस्तारित सेवा काउंटर का प्रावधान प्रायोगिक आधार पर छह माह के लिए किया गया है। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डा.अमित मालवीय ने कहा, अन्य बड़े स्टेशनों में भी यात्रियों को इकोनॉमी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed