{"_id":"66ef68541648ded7ee0493b4","slug":"e-rickshaw-charging-center-running-on-stolen-electricity-allahabad-news-c-3-1-ald1024-462397-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चोरी की बिजली से चल रहा ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चोरी की बिजली से चल रहा ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर पकड़ा
विज्ञापन
उपकेंद्र करेली ने शनिवार को हड्डी गोदाम मोहल्ले में चोरी की बिजली से चल रहे ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर पकड़ा है। मीटर के पास से केबल काटकर प्लाॅट में 14 ई-रिक्शों को चार्ज किया जा रहा था। वीडियो रिकाॅर्डिंग करते हुए बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विभाग की जांच में पता चला कि हड्डी गोदाम के रहने वाले मोहम्मद अहमद ने दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन ले रखा है। सुबह टीम ने जांच की तो पता चला कि उपभोक्ता का कोई मकान नहीं है। बल्कि एक कमरा है, जिसमें वह सैलून चलाता है। दुकान के पीछे खाली जमीन है, जहां काफी संख्या में ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे।
एसडीओ राजवीर कटारिया ने बताया कि अवर अभियंता रजत कुमार, अभिनव कुमार मौर्य, राम सागर ने करेली उपकेंद्र के अंतर्गत सात और घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी है। वहीं, कसारी-मसारी उपखंड अधिकारी संदीप प्रजापति ने छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसडीओ गऊघाट बीबी राय की टीम ने चौखंडी, नई बस्ती, पूरावल्दी, कृष्णा नगर, खलासी लाइन समेत अन्य मोहल्ले में अभियान चलाकर 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, एसडीओ कानपुर रोड वीरेंद्र अहिरवार व प्रवर्तन दल ने सुलेमसराय में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी है।