फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the birthday party, rich people waved weapons in the restaurant, fired bullets

प्रयागराज : जन्मदिन की पार्टी में रईसजादों ने रेस्टोरेंट में लहराया असलहा, तड़तड़ाईं गोलियां

Sun, 17 Mar 2024 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 12:23 PM IST
सार

घटना 13 मार्च की रात की है। जिस रेस्टोरेंट में यह घटना हुई वह जीएचएस चौराहे के पास स्थित है। यहां जश्न मनाने के लिए एक दर्जन की संख्या में युवक जुटे थे। रात 9:30 बजे के बाद केक काटा जा रहा था। इसी दौरान यहां एक के बाद एक दो फायर किए गए।

विज्ञापन
During the birthday party, rich people waved weapons in the restaurant, fired bullets
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में जश्न के सुरूर में डूब रईसजादे जोश में होश खो बैठे। बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे युवकों ने केक काटे जाने के दौरान हवा में असलहा लहराया और गोलियां भी चलाईं। दो राउंड फायर किए, जिससे वहां सनसनी फैल गई। फिलहाल, मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने कोई भी जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घटना 13 मार्च की रात की है। जिस रेस्टोरेंट में यह घटना हुई वह जीएचएस चौराहे के पास स्थित है। यहां जश्न मनाने के लिए एक दर्जन की संख्या में युवक जुटे थे। रात 9:30 बजे के बाद केक काटा जा रहा था। इसी दौरान यहां एक के बाद एक दो फायर किए गए। सरेआम गोलियां चलने से आसपास सनसनी फैल गई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक केक काटते दिख रहे हैं और तभी पीछे से गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती है। मौके पर सजी मेज पर दो केक भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रेस्टोरेंट में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और संभवत: घटना किसी न किसी कैमरे में भी जरूर कैद हुई होगी। चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी में शामिल एक युवक अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर पहुंचा था और इसी से फायरिंग की गई। हालांकि,इस बारे में पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी की बात से इन्कार किया। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना या शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed