{"_id":"60e9da888ebc3ec75a7ad609","slug":"during-cbi-investigation-returned-one-crore-rupees-in-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI : जांच के दौरान ही खाते में वापस आ गए थे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI : जांच के दौरान ही खाते में वापस आ गए थे एक करोड़ रुपये
Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
सार
- डीआरएम प्रयागराज ने कहा, सीबीआई रिपोर्ट आने के बाद ही होगी आरोपी रेलकर्मी पर कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक करोड़ रुपये के गबन मामले में शनिवार को डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने कहा कि एक करोड़ रुपये जो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये दूसरे खातों में भेजे गए थे, वह जांच के दौरान वापस आ गए थे। डीआरएम ने यह भी कहा कि कार्मिक विभाग के आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सीबीआई की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में शनिवार को डीआरएम ने बताया कि जुलाई 2019 में ही बैंक द्वारा गड़बड़ी पकड़ने के बाद वह रुपये खाते में वापस आ गए । इस पूरे मामले में कुछ अन्य रेलकर्मियों के शामिल होने के सवाल को डीआरएम टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है, ऐसे में अभी कुछ भी कहना गलत होगा। डीआरएम ने दोहराया कि जब फर्जीवाड़े का पता चला था तब जांच संबंधित खातों, उन रेलव कर्मियों के मूल वेतन, टीए आदि का मिलान कर बैंकों से संपर्क कर एक करोड़ रुपये वापस आ गए थे। ब्यूरो