फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dumper crushes young man walking on foot, family members block him

Prayagraj News: डंपर ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, परिजनों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes young man walking on foot, family members block him
मेजारोड-कोंहड़ार मार्ग पर मैदनिया गांव के सामने सोमवार शाम साढ़े सात बजे बेकाबू डंपर ने घर के सामने सड़क के किनारे पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक दुर्घटना स्थल के कुछ ही दूर पर स्थित बंधवा गांव के सामने डंपर छोड़ चालक भाग गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन समेत ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने, मुआवजा राशि देने समेत अन्य मांगों को लेकर जाम लगा दिया। रात करीब आठ बजे से ही ग्रामीण सड़क पर बैठे हैं। इसके पुलिस अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के उपरौड़ा गांव के अजीत निषाद उर्फ पप्पू (45) मैदनिया गांव में घर बनाकर परिवार सहित रहते थे। अजीत निषाद मेजारोड में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में इलेक्ट्रीशियन थे। वह शाम को घर से पैदल ही निकले थे। भटौती पहाड़ी से गिट्टी लेकर मेजारोड की तरफ जा रहे अनियंत्रित डंपर ने उन्हें कुचल दिया। सूचना घर पहुंची तो परिजन समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और शव रखकर जाम लगा दिया।इसी दौरान एसीपी मेजा समेत अन्य पुलिस अफसर भी परिजनों को समझाने के लिए पहुंचे। परिजनों ने चालक को पकड़ने, मुआवजा राशि देने समेत अन्य मांग की। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अजीत तीन भाइयों में बड़ा थे। उसको एक बेटा और एक बेटी है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह, मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम के साथ मौके पर पहुंच और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

बोले अफसर
डंपर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों ने सड़क को जाम जरूर किया था लेकिन उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। - संत प्रसाद उपाध्याय एसीपी मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed