फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to increase in crowd, emergency plan had to be implemented at Prayagraj Junctio

Prayagraj : भीड़ बढ़ने पर प्रयागराज जंक्शन पर लागू करना पड़ा इमरजेंसी प्लान, खुसरोबाग की ओर डायवर्ट की गई भीड़

Sat, 15 Feb 2025 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 09:04 PM IST
सार

बिना स्नान पर्व के प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़ से शनिवार शाम एक बार फिर से इमरजेंसी प्लान लागू करना पड़ा। स्नान के बाद वापसी करने वाले लोगों की भारी संख्या के चलते जानसेनगंज चौराहे से भीड़ चौक होते हुए खुसरोबाग की ओर डायवर्ट कर दी गई।

विज्ञापन
Due to increase in crowd, emergency plan had to be implemented at Prayagraj Junctio
खुसरो बाग से निकलते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिना स्नान पर्व के प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़ से शनिवार शाम एक बार फिर से इमरजेंसी प्लान लागू करना पड़ा। स्नान के बाद वापसी करने वाले लोगों की भारी संख्या के चलते जानसेनगंज चौराहे से भीड़ चौक होते हुए खुसरोबाग की ओर डायवर्ट कर दी गई। इसके बाद खुसरोबाग आश्रयस्थल से ही यात्रियों को जंक्शन की ओर भेजा गया।

विज्ञापन

भीड़ की वजह से ऑन डिमांड 100 से ज्यादा स्पेशल समेत 300 ट्रेनें चलाई गईं। सुबह भीड़ सामान्य थी, दिन चढ़ने के साथ आवाजाही बढ़ने लगी। तमाम ट्रेनों के एसी कोच में भी भीड़ घुस गई। तकरीबन सभी प्रमुख ट्रेनों की यही स्थिति रही। शाम पांच बजे तक यहां काफी भीड़ हो गई। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस और रेलवे ने इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया।

विज्ञापन

जानसेनगंज से लीडर रोड होकर जंक्शन जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि शाम को छह बजे अचानक भीड़ बढ़ी थी। इसके बाद खुसरोबाग खोल दिया गया। शाम छह बजे तक ही 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए ऑन डिमांड ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं। शाम छह बजे तक प्रयागराज जंक्शन से 45, छिवकी रेलवे स्टेशन से 06, नैनी और सूबेदारगंज से 04-04, प्रयाग रेलवे स्टेशन से 06, फाफामऊ से 01, रामबाग से 02 और झूंसी से 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed