फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DSW researcher captured in GN Jaw hostel

डीएसडब्ल्यू के शोधार्थी ने किया जीएन झॉ हॉस्टल में कब्जा

Sun, 05 Jan 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
DSW researcher captured in GN Jaw hostel
DSW researcher captured in GN Jaw hostel
डीएसडब्ल्यू के शोधार्थी ने किया जीएन झॉ हॉस्टल में कब्जा
विज्ञापन

इविवि प्रशासन ने वापस ली कमरे की चाभी, जारी होगा नोटिस
इविवि प्रशासन पर छात्र नेताओं को बदनाम करने का लगा आरोप
प्रयागराज, 4 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन की ओर से शुक्रवार को डीएम एवं एसएसपी को पत्र लिखकर हॉस्टलों में अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। इनमें जीएन झा हॉस्टल में एक कमरे पर भी अवैध कब्जे का मामला शामिल था। इस कमरे पर डाीएसडब्यू के एक शोधार्थी ने अवैध कब्जा कर लिया था। हालांकि मामला सामने आने के बाद इविवि ने शोधार्थी ने चाभी वापस ले ली है और उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, छात्र नेताओं का आरोप है कि इविवि प्रशासन ने उन्हें बदनाम करने के लिए हॉस्टल में अवैध कब्जे के लिए निष्कासित छात्रों पर आरोप लगाया।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसवेक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार की ओर से डीएम और एसएसपी को लिखे पत्र में कई हॉस्टलों में अवैध कब्जे की बात कही गई थी। इसमें जीएन झा हॉस्टल का कमरा नंबर ‘24-ए’ भी शामिल थे। जिसके बाद में कहा गया कि अराजकतत्वों ने हॉस्टल के कर्मचारियों को डरा धमकाकर कमरे की चाभी ले ली। मामले में इविवि के पूर्व छात्र नेता अवनीश दुबे ने आरोप लगाया कि अराजकतत्व कोई दूसरा व्यक्ति नहीं, बल्कि डीएसडब्ल्यू को शोधार्थी है। इविवि प्रशासन निष्कासित छात्र नेताओं बदनाम करने के लिए हॉस्टलों पर कब्जा करा रहा है।
विज्ञापन

अविनाश ने डीएम को पत्र लिखकर बताया कि पूरा घटनाक्रम हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और इसकी जांच कराई जाए। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने भी माना कि चाभी ले जाने वाले छात्र डीएसडब्ल्यू को शोधार्थी है। उसने डीएसडब्ल्यू के नाम पर गलत इस्तेमाल किया। उससे चेतावनी देकर चाभी ले ली गई है और इविवि प्रशासन की ओर से उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में फिर छिड़ा छात्रसंघ का राग
इलाहाबाद। प्रो. रतन लाल हांगलू की इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विदाई होते ही छात्रसंघ के चुनाव का राग फिर छिड़ गया है। संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि अब संघर्ष नहीं समन्वय होगा। संगठन को ‘समन्वय संयुक्त संघर्ष समिति’ का नाम दिया गया और तय किया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं समिति के बीच अगले छात्रसंघ चुनाव तक नियमित बैठक होनी चाहिए।

समिति ने छात्रों से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए इविवि प्रशासन को बातचीत का न्योता भी दिया है। छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने इविवि प्रशासन के इस दावे को भी खारिज किया कि हॉस्टलों में अवैध कब्जा हो रहा है। उदय ने सवाल उठाया कि जब हाईकोर्ट ने दो साल पहले एक माह के भीतर सभी कमरे आवंटित करने के आदेश दिए थे तो अब तक कमरे खाली कैसे हैं। एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अतेंद्र सिंह ने कहा कि समिति चार माह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही है और वह किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है। बैठक में निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अजय सम्राट, अविनाश विद्यार्थी, सत्यम कुशवाहा, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed