फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk bridesmaids made a ruckus, then the bride returned the procession

शराबी बरातियों ने किया उत्पात तो दुल्हन ने लौटा दी बरात

Sun, 05 Dec 2021 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Drunk bridesmaids made a ruckus, then the bride returned the procession
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मीरगंज के गांव बलुपुरा में रामपुर के मिलक से आई थी बरात, खाने में नुक्स निकालकर शराबियों ने शुरू किया बवाल
विज्ञापन

वधू पक्ष के लोगों को बुरी तरह पीटा, गंभीर रूप से घायल हो गए छह लोग
परिवार वालों के समझाने पर भी अपना फैसला बदलने को नहीं मानी दुल्हन
मीरगंज। गांव बलुपुरा में रामपुर के मिलक से आई बरात में शामिल बराती शराब के नशे में इतने धुत हो गए कि उन्होंने शादी समारोह में ही बुरी तरह उत्पात मचा दिया। वधू पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। जयमाला के बाद दूल्हे के साथ खाना खा रही दुल्हन यह नजारा देखकर इतनी खफा हुई कि शादी करने से इनकार करके उठ गई। परिवार और रिश्तेदारों के काफी समझाने के बावजूद वह अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार बरात बगैर दुल्हन के ही लौट गई।
बलूपुरा निवासी गेंदन लाल ने बेटी चंचल की शादी मिलक के गांव कल्यानपुर में रहने वाले प्रशांत उर्फ नरेश के साथ तय की थी। शनिवार रात प्रशांत बरात लेकर आया था। मीरगंज के एक बरातघर में चल रहे शादी समारोह में जयमाला की रस्म होने के बाद मेहमान खाना खा रहे थे। तभी शराब के नशे में धुत बरातियों ने खाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। वधू पक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे बेकाबू हो गए। देखते ही देखते उन्होंने खाना छोड़कर वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में गेंदनलाल के रिश्तेदार तुरसा पट्टी गांव के गिरधारी लाल, उनके भाई प्रेम, बलुपुरा के प्रवीण कुमार, सुमित, गेंदन लाल और हृदेश आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ी कि किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी बरातघर पहुंच गई। दूल्हे के साथ खाना खा रही दुल्हन बरातियों की बदसलूकी पर बुरी तरह खफा हो गई और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। रिश्तेदारों के काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी ये हालात हैं तो शादी के बाद मायके वालों की इज्जत क्या करेंगे
चंचल के शादी से इनकार करने के बाद उसके परिवार वालों के साथ रिश्तेदारों ने भी उसे काफी समझाया लेकिन उसने यह कहते हुए फैसला बदलने से इनकार कर दिया कि वह किसी भी हालत में शराबियों के घर में शादी नहीं करेगी। बोली, अभी शादी में ही यह हाल है तो यह भी साफ हो गया है कि शादी के बाद ये लोग मेरे मायके वालों के साथ क्या बर्ताव करेंगे। दहेज में दी गई नकदी और सामान की वापसी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बरात बगैर दुल्हन के ही लौट गई।

शादी के लिए लिया था पांच लाख का कर्ज, अब परिवार सदमे में
शादी में हुए हंगामे-मारपीट और उसके बाद बेटी के बरात लौटाने के फैसले के बाद गेंदनलाल का परिवार गहरे सदमे में है। दुल्हन की मां के मुताबिक उनके पति ने बेटी की शादी करने के लिए पांच लाख रुपये का कर्ज लिया था। लड़का भी काफी भागदौड़ के बाद ढूंढा था लेकिन शराब के नशे में बरातियों की हरकत से सबकुछ चौपट हो गया। हालांकि वर पक्ष ने वधू पक्ष को दहेज में लिया गया साढ़े चार लाख का सामान और कैश वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed