फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drugs will be tested directly on cells, life will be safe, scientists are preparing sensor-based devices

MNNIT : सीधे कोशिका पर होगा दवा का परीक्षण, सुरक्षित रहेगी जान, सेंसर आधारित उपकरण तैयार कर रहे विज्ञानी

Sun, 26 Oct 2025 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

अब किसी जीव पर दवा के ट्रायल का साइड इफेक्ट नहीं होगा। शुरुआती चरणों में दवा का परीक्षण सीधे जीव पर नहीं बल्कि अलग से उसकी कोशिका पर किया जाएगा। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के विज्ञानी इसके लिए सेंसर आधारित उपकरण तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Drugs will be tested directly on cells, life will be safe, scientists are preparing sensor-based devices
डॉ. युवनेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब किसी जीव पर दवा के ट्रायल का साइड इफेक्ट नहीं होगा। शुरुआती चरणों में दवा का परीक्षण सीधे जीव पर नहीं बल्कि अलग से उसकी कोशिका पर किया जाएगा। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के विज्ञानी इसके लिए सेंसर आधारित उपकरण तैयार कर रहे हैं। इस उपकरण के जरिये प्रारंभिक चरण में दवा का ट्रायल किसी जानवर या मनुष्य के शरीर पर सीधे करने के बजाय जंतु कोशिका को अलग करते हुए सिर्फ कोशिका पर किया जाएगा।

विज्ञापन


एमएनएनआईटी के एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के वैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. युवनेश काशीविश्वनाथन को प्रारंभिक चरण में सफलता मिलने के बाद राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) से 69.72 लाख रुपये का अनुदान मिला है। डॉ. युवनेश बताते हैं कि अगले चरण में एक डिवाइस तैयार की जाएगी, जिसकी मदद से विज्ञानी किसी भी दवा का ट्रायल सीधे जीव की कोशिका पर कर सकेंगे। अगर कोई साइड इफेक्ट होता है तो जीव को सीधे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा और सुधार के बाद किसी दूसरी कोशिका पर ट्रायल को आगे बढ़ाया जा सकेगा। शुरुआती चरणों के ट्रायल पूरा होने के बाद अंतिम परीक्षण किसी जीव पर किया जाएगा।
विज्ञापन


कम समय में पूरा हो सकेगा दवा का परीक्षण

सेंसर आधारित उपकरण से परीक्षण की प्रक्रिया बहुत ही कम समय में पूरी की जा सकेगी। दवा के ट्रायल के लिए किसी जानवर लैब में बड़ा करने आदि में लगने वाले समय की बचत होगी। इससे दवा जल्द तैयार की जा सकेगी। यही प्रक्रिया मानव पर ट्रायल के दौरान भी अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर की दवा बनाने में भी सहायक होगा उपकरण

इस उपकरण से कैंसर की दवा बनाने और उसके परीक्षण में भी मदद मिलेगी। डॉ. युवनेश ने बताया कि उपकरण से शरीर के किसी भी एक विशेष अंग पर भी दवा का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही कैंसर के सेल को इस उपकरण में रखकर उसके बढ़ने की गति और उसपर कौन सी दवा कितनी कारगर हो रही है और कौन सी दवा कारगर नहीं हो रही है, इसका परीक्षण किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed