UPPSC : औषधि निरीक्षक स्क्रीनिंग परीक्षा 16 दिसंबर को, कार्यकर्म वेबसाइट पर अपलोड
लोक सेवा आयोग के खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की औषधि निरीक्षक के 26 पदों पर स्क्रीनिंग परीक्षा 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
विस्तार
लोक सेवा आयोग के खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की औषधि निरीक्षक के 26 पदों पर स्क्रीनिंग परीक्षा 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उपसचिव कमलेश चंद्र के बताया कि परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। जिसमें सामान्य अध्ययन के 50 व फार्मेसी विषय के 100 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न तीन अंक के होंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी का साक्षात्कर होगा।
जीआईसी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा -2025 अब सात जून को
लोक सेवा आयोग की राजकीय राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा-2025 परीक्षा तीन मई की जगह सात जून को होगी। तीन मई को नीट(यूजी)-2026 व उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अवर अभियंता (सिविल) की परीक्षा होने के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है।
लोक सेवा आयोग प्रभारी सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी डीएम को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि 384 अभ्यर्थियों से कम क्षमता वाले विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। 19 जून 2024 के शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण परीक्षा केंद्र के चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा चार अक्तूबर को
लोक सेवा आयोग के परिवार कल्याण महानिदेशालय के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उपसचिव कमलेश चंद्र ने बताया कि प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जिसमें सामान्य अध्ययन के 50 व सामाजिक विषय के 100 प्रश्न शामिल है। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा।