फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drishti Mishra became the Tehsildar of Koraon, settled the cases

Prayagraj News: दृष्टि मिश्रा बनीं कोरांव की तहसीलदार, निपटाए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Drishti Mishra became the Tehsildar of Koraon, settled the cases
तहसीलदार कोरांव विनय कुमार बरनवाल ने गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव की छात्रा दृष्टि मिश्रा पुत्री अनूप मिश्रा को एक दिन का तहसीलदार बनाया। दृष्टि मिश्रा ने तहसीलदार का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों की तरह कई मामलों की सुनवाई की और उनका निस्तारण किया। तहसीलदार बनने के बाद दृष्टि के सामने गजाधरपुर गांव का एक मामला आया जिसे उन्होंने निस्तारित किया।
विज्ञापन

दृष्टि मिश्रा ने बताया कि वह जज बनना चाहती हैं। दृष्टि मिश्रा के बड़े पिता प्रभात मिश्रा, पिता एडवोकेट अनूप मिश्रा, माता ममता मिश्रा ने तहसीलदार कोरांव का आभार व्यक्त किया। दृष्टि के इस कार्यशैली को देखकर मौजूद अधिवक्ताओं ने खूब सराहना की। वहीं, तहसीलदार विनय कुमार बरनवाल ने कहा की लगन और मेहनत के बल पर वह एक दिन मुकाम तक जरूर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed