फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drindon the war , humanity ripped

दरिंदों का वार, मानवता तार-तार

Tue, 14 Jul 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। यह कहां आ गए हम शायद यह कहना बहुत हल्का होगा। यहां शायद यह कितना गिर गए हम वाक्य ज्यादा सटीक बैठेगा। गिर गए इसलिए क्योंकि पिछले 24 घंटों में तीन मासूमों (4-6 वर्ष) के साथ तीन दरिंदों ने मनमानी की। इनमें से एक घटना में हैवान ने न केवल बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि इसके बाद एसकी बेरहमी से हत्या भी कर दी। इनमें एक घटना शहर की जबकि दो घटनाएं हंडिया और मेजा की हैं। मेजा में तो कामांध ने पांच के बच्चे को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। क्या यह घटनाएं हमें शर्मसार कर देने के लिए काफी नहीं हैं।  
विज्ञापन


इलाहाबाद। अतरसुइया इलाके में गोलपार्क के निकट रविवार रात अपनी नानी के साथ सो रही छह साल की बच्ची को अगवाकर रेप के बाद बेरहमी से मार दिया गया। उसकी रक्तरंजित लाश सोमवार सुबह घर से कुछ दूर नाली में मिली तो इलाके के लोग दहल गए। बच्ची की बीमार मां कई रोज से अस्पताल में थी। जांच में पुलिस को पता चला कि बालिका की मां अपने पति से अलग रहती है। मां के प्रेमी ने ही यह संगीन वारदात की है। वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। बालिका की नानी की तहरीर पर फरार युवक पर मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन

छह साल की बालिका रश्मि के साथ उसकी मां अनीता (दोनों नाम काल्पनिक) अतरसुइया गोलपार्क के निकट अपने मायके में रहती थी।

मायके में अनीता की मां और छोटा भाई है। वह घरों में झाड़ू-बर्तन कर गुजारा करती है। उसका ब्याह सात साल पहले हुआ था। मगर शादी के कुछ ही महीने बाद वह गोलगप्पे बेचने वाले पति से अनबन के चलते मायके में रहने लगी। पति से अलगाव के वक्त वह गर्भवती थी। मायके में ही उसने रश्मि को जन्म दिया था। इधर एक हफ्ते से अनीता सांस की बीमारी का इलाज कराने के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती थी। रविवार रात उसकी बेटी रश्मि झोपड़ी में नानी के पास सोई थी। रात करीब डेढ़ बजे नानी की नींद खुली तो रश्मि बिस्तर पर नहीं दिखी। नानी और मामा ने उसकी काफी खोजबीन की। रेलवे स्टेशन के पास भी खोजा मगर वह नहीं मिली। सोमवार सुबह कुछ दूर पर नाली में सफाई कर्मचारी ने रश्मि की लाश देखी तो वहां भीड़ लग गई। उसकी नानी रोते-कलपते आ गई। अतरसुइया पुलिस पहुंची। रश्मि का शव औंधा पड़ा था। उसके नाक-मुंह से खून रिसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका की अंडरवियर घुटने तक उतरी थी। उसके शरीर पर एक तौलिया पड़ा था। पहली नजर में ही यह रेप और कत्ल की घटना दिखी। रश्मि के मामा ने कहा कि बच्ची के शरीर पर पड़ी तौलिया राजू की है। मुट्ठीगंज इलाके में सत्ती चौरा के पास रहने वाले 30 साल के राजू साहू का बालिका की ननिहाल में आना-जाना था। सीओ लालप्रताप सिंह के मुताबिक, जांच में पता चला कि बिगड़ैल और नशेड़ी राजू का बालिका की मां के साथ गहरा रिश्ता था। आसपास के लोगों को भी यह बात मालूम थी। नशेड़ी राजू दिन भर कल्याणी देवी के पास पार्क में नशेड़ियों के साथ पड़ा रहता। रश्मि की नानी ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर रात में उसकी झोपडी में आकर सोता था। रविवार रात भी वह आकर लेटा था। वही बच्ची को उठाकर ले गया। फिर दरिंदगी के बाद मारकर भाग गया। ऐसे में पुलिस ने भी माना रश्मि को उसकी मां के आशिक राजू ने ही रेप के बाद मार डाला। सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाने से रश्मि की मौत की सही वजह और रेप की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने राजू के भाई समेत कई लोगों को पकड़ा है। राजू की मां ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद वह जैसे-तैसे गुजारा कर रही है। राजू गलत सोहबत में बिगड़ गया। वह घर भी नहीं आता।
 
बीमार मां को सदमा, कई घंटे रही बेसुध
इलाहाबाद। पति से अलगाव के बाद मायके में छह साल की बेटी के साथ गुजारा कर रही अनीता कई दिन से अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी। रविवार रात भी वह अस्पताल में थी जब उसके आशिक ने बेटी रश्मि को नानी के पास सोते वक्त उठाकर रेप के बाद मार डाला। सोमवार दोपहर वह अस्पताल से घर पहुंची तो रोते-कलपते बेसुध हो गई। उसे महिलाओं ने संभाला। बेटी के कत्ल की खबर पाकर उसका पति भी आ गया था।


रिश्ते में रोड़ा थी मासूम इसलिए मार डाला
इलाहाबाद। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत में मालूम हुआ कि राजू चाहता था कि रश्मि की मां उससे शादी कर ले। मगर वह बच्ची का हवाला देकर इनकार कर देती थी। इस वजह से उन दोनों के बीच कई बार झड़प भी हुई थी। ऐसे में पुलिस को यह भी शक है कि राजू ने रविवार रात मौका पाकर अपने अवैध रिश्ते में रोड़ा बन रही बच्ची को नशे में रेप के बाद मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed