फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dream of UPTET will be fulfilled if the commission is formed, preparations are going on since 2019 for the for

UP : आयोग बने तो पूरा हो UPTET का सपना, नए आयोग के गठन की 2019 से चल रही तैयारी

Wed, 26 Jul 2023 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 03:18 PM IST
सार

यूपी टीईटी अभी तक यूपी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की तरफ से कराई जाती थी। कोरोना काल के बाद प्रतियोगी छात्र उम्मीद लगाए बैठे थे कि स्थितियां पटरी पर आ जाएंगी। इसी बीच शासन की तरफ से निर्णय लिया गया कि शिक्षक भर्तियों के साथ ही यूपी टीईटी कराने की जिम्मेदारी भी नए शिक्षा चयन आयोग पर रहेगी।

विज्ञापन
dream of UPTET will be fulfilled if the commission is formed, preparations are going on since 2019 for the for
tet - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए डीएलएड और बीएड के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पास करना भी अनिवार्य है। हर साल लाखों प्रतियोगी यूपी टीईटी में शामिल होते हैं, लेकिन 2021 के बाद से यूपी टीईटी नहीं होने से लाखों छात्र टकटकी लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन


यूपी टीईटी अभी तक यूपी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की तरफ से कराई जाती थी। कोरोना काल के बाद प्रतियोगी छात्र उम्मीद लगाए बैठे थे कि स्थितियां पटरी पर आ जाएंगी। इसी बीच शासन की तरफ से निर्णय लिया गया कि शिक्षक भर्तियों के साथ ही यूपी टीईटी कराने की जिम्मेदारी भी नए शिक्षा चयन आयोग पर रहेगी।
विज्ञापन


नए आयोग के गठन की तैयारी 2019 से चल रही है, लेकिन आज तक इसके गठन को मंजूरी नहीं मिल सकी। ऐसे में शिक्षक भर्ती के साथ ही यूपी टेट भी नए आयोग के चक्कर में अटक गई। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि प्रयागराज में हजारों की संख्या में टेट की तैयारी में जुटे छात्र किराए के कमरे का खर्च नहीं उठा पाने के कारण घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र अनिल कुमार उपाध्याय का कहना है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की भर्ती के लिए जरूरी टीईटी की तैयारी लगातार चल रही है, लेकिन अभी तक परीक्षा नहीं हो सकी। वहीं, छात्र मोर्चा के वरुण शर्मा ने कहा, एक तरफ बिहार सरकार ने पिछले दिनों डेढ़ लाख शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया, लेकिन यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा तक नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed