फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drains were not cleaned, tenants started leaving the house

Prayagraj News: नालों की नहीं हुई सफाई, मकान छोड़कर जाने लगे किरायेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Drains were not cleaned, tenants started leaving the house
राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम - फोटो : Self
मानसून आने में अब एक ही महीने का समय बचा है। अभी भी नालों की सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। राजरूपपुर वार्ड के सैकड़ों घर बरसात में जलभराव से घिर जाते हैं। यहां किराये पर रहने वाले लोग पिछले अनुभवों से डरकर मकान छोड़कर जाने लगे हैं।
विज्ञापन

राजरूपपुर वार्ड-54 में जाफरी कॉलोनी और प्रजापति नाला सैकड़ों घरों से होकर गुजरता है। इन दोनों नालों की मानसून से पहले अगर दो से तीन बार सफाई न हो तो 100 से 150 घर जलमग्न हो जाते हैं। पिछले साल भी इन दोनों नालों की सफाई मानसून से पहले नहीं हुई थी। इस वजह से करीब 40 परिवार अपना खुद का घर छोड़कर किराये पर रहने लगे थे। कई लोगों ने पाई-पाई जोड़कर बनाए अपने आशियाने को बेचने का मन बना लिया था। इस बार भी इन दोनों प्रमुख नालों की सफाई अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

जाफरी कॉलोनी
जॉफरी कॉलोनी के कई मकान नाले के ऊपर बने हैं। इस वजह से नाले की सफाई करना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में नाले का पानी सैकड़ों घरों में घुस जाता है। कॉलोनी के 10 परिवार मकान बनवाने के बाद आज तक इसमें रहने नहीं आए। करीब 40 परिवार मानसून के दिनों में किराये के घर में रहने को मजबूर होते हैं। नगर निगम के पास भी इस समस्या का हल नहीं है। ऐसे में नाले पर बने कई निर्माण को तोड़कर नाले की सफाई करने की तैयारी है। यह नाला लूकरगंज से चलकर चकिया होते हुए राजरूपपुर वार्ड के जैन मंदिर से 60 फीट पर मिलता है। जैन मंदिर से लेकर जाफरी कॉलोनी तक हर साल करीब 250 घरों में पानी भरता है। यहां पांच फीट तक पानी भर जाता है। लोगों ने अपने घरों पर जलभराव से बचने के लिए पांच फीट की दीवार उठा रखी है। इसका कोई लाभ नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से 150 घरों पर मंडराता है संकट
सूबेदारगंज से लेकर कालिंदीपुरम राजरूपपुर के बीच नंद गांव पार्क स्थित है। यहां पर प्रजापति नाला केसरिया रोड क्रॉस करके ससुरखदेड़ी नदी में चला जाता है। इसे प्रजापति नालो का जाता है। यह नाला नंद ग्राम से होकर गुजरता है। ऐसे में नाले की सफाई मानसून पर न होने से 100 से 150 घरों पर जलभराव का संकट मंडरा रहा है।

वर्जन
जाफरी कॉलोनी पर कई लोगों ने घर बना लिया है। इस वजह से नाले की सफाई नहीं हो पाती है। इस कारण कई घरों में जलभराव का संकट रहता है। राजू जैन, जैन मंदिर

वर्जन
नाले की सफाई का अगर कोई हल नहीं निकला, तो एक बार फिर कई घरों में नाले पानी घुस जाएगा। अनूप शुक्ला, जाफरी कॉलोनी

वर्जन
प्रजापति नाले की सफाई अब तक नहीं हुई है। मानसून के दौरान सैकड़ों घर जलमग्न हो जाते हैं। मुकेश दुबे, राजरूपपुर

वर्जन
नाले की सफाई अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में जल भराव के संकट को देखते हुए हमने किराये का घर ढूंढना शुरू कर दिया है। संजय कुमार, राजरूपपुर


वर्जन

इस बार नगर निगम की तरफ से नाले की सफाई का टेंडर जोन के आधार पर किया है। ऐसे में अब तक नाले की सफाई का काम नहीं शुरू किया गया है। वार्ड के आधार पर नाले के सफाई की मांग उठाई है।

मिथलेश सिंह, पार्षद

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम- फोटो : Self

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम- फोटो : Self

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम- फोटो : Self

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम- फोटो : Self

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम

राजू जैन जैन मंदिर आनंदपुरम- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed