फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drains overflowing with filth; piles of garbage lining the roadside

Prayagraj News: गंदगी से बजबजा रहीं नालियां, सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर

Fri, 02 Oct 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 02 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowing with filth; piles of garbage lining the roadside
सोरांव -- पूरब टोला के थाने के सामने वाली गाली में कूड़े का ढेर, गुजरते लोग - फोटो : samvad
कस्बे में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विभिन्न मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

करीब 10 हजार से अधिक आबादी वाले सोरांव कस्बे की सफाई की जिम्मेदारी मात्र दो सफाई कर्मियों के भरोसे हैं। ये कर्मी मोहल्लों के साथ-साथ सरकारी स्कूलों और कार्यालयों की भी सफाई करते हैं। बर्दश खाना, ताड़ी खाना, अरईश मोहल्ला, पूरब टोला और सोनार गली जैसे मोहल्लों में नालियां जाम हैं।
विज्ञापन

गंदा और कीचड़ युक्त पानी रास्तों पर बह रहा है। कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। साफ-सफाई के अभाव में मच्छर और संक्रामक बीमारियों की आशंका से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरब टोला के रवि कुमार यादव ने बताया कि पूरब मोहल्ला को सोरांव तहसील से जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से राहगीरों को भारी परेशानी होती है। पूर्व प्रधान फारूक राईन ने कहा कि कूड़ा गाड़ी आती है, पर बिना रुके चली जाती है। इससे लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकने को मजबूर होते हैं।

-आए दिन अधिकांश सफाईकर्मियों को तहसील और जिला मुख्यालय में साफ-सफाई के लिए बुला लिया जाता है। इसके कारण नियमानुसार सफाई नहीं हो पाती।- सुरेंद्र कुमार यादव, एडीओ पंचायत, सोरांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed