फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Surya Narayan Allahabad University

डॉ. सूर्य नारायण पर फिर लटकी कार्रवाई की तलवार

Mon, 30 Sep 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Surya Narayan Allahabad University
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इविवि के कुलपति प्रो. हांगलू को पत्र जारी कर मांगा जवाब
विज्ञापन

कार्य परिषद में दोबारा रखा जा सकता है महिला शिक्षक के यौन उत्पीड़न का मामला
प्रयागराज। यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. सूर्य नारायण पर कार्रवाई की तलवार फिर लटक रही है। इविवि की कार्यपरिषद की ओर से मामले की गई कार्रवाई से पीड़ित महिला शिक्षक संतुष्ट नहीं है। महिला शिक्षक की शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को पत्र जारी कर कहा है कि मामले में उचित कार्रवाई करते हुए आयोग को निर्धारित समयसीमा में अपना जवाब भेजें। ऐसे में डॉ. सूर्य नारायण का मामला कार्य परिषद में दोबारा रखा जा सकता है।
डॉ. सूर्य नारायण पर उन्हीं के विभाग में तैनात एक महिला अतिथि प्रवक्ता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में उस महिला शिक्षिका ने विश्वविद्यालय छोड़ दिया। इविवि में पहली बार यह मामला आठ मार्च को हुई कार्य परिषद की बैठक में सामने आया। उस बैठक में तय हुआ था कि मामले की जांच कराई जाएगी और इसकी जिम्मेदारी एक रिटायर जज को सौंपी गई। इसके बाद 10 अप्रैल को हुई कार्य परिषद की बैठक में डॉ. सूर्य नारायण को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इविवि कार्य परिषद की 29 जून को हुई बैठक में डॉ. सूर्य नारायण पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया और उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर के पद से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डिमोट कर दिया गया। 30 अगस्त को हुई राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में पीड़ित महिला शिक्षक ने फिर शिकायत दर्ज कराई और अब तक हुई कार्रवाई से असंतुष्टि जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने सीधे कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को पत्र जारी कर कहा है कि पीड़ित महिला शिक्षक कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में इविवि कार्य परिषद के आदेश की समीक्षा की जाए। मामला संवेदनशील है, सो जो भी कार्रवाई हो, उससे आयोग को भी अवगत कराया जाए। इविवि के सूत्रों का कहना है कि कार्य परिषद की अगली बैठक में इस मामले में फिर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed