फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Reena Sachan got Lieutenant rank in NCC, is the HOD of Microbiology in Medical College.

उपलब्धि : डॉ. रीना सचान को एनसीसी में मिला लेफ्टिनेंट रैंक, मेडिकल कॉलेज में हैं माइक्रोबॉयोलाजी की एचओडी

Fri, 27 Dec 2024 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 02:46 PM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में डॉ. रीना सचान ने कहा कि देश के लिए कुछ करने की इच्छा हमेशा मन में रहती है। इसके लिए उन्होंने एनसीसी ज्वाइन किया था और कठिन परिश्रम और अनुशासन के चलते यह सफलता मिली है। पूरा प्रयास रहेगा कि हमारे छात्रों के भीतर भी अनुशासन और देश के प्रति कुछ करने की इच्छा जागृत हो। इसके लिए पूरा प्रयास करूंगी। 

विज्ञापन
Dr. Reena Sachan got Lieutenant rank in NCC, is the HOD of Microbiology in Medical College.
डॉ. रीना सचान को मिला एनसीसी का लेफ्टिनेंट रैंक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की इंचार्ज डॉ. रीना सचान ने तीन महीने की कठिन और चुनौतीपूर्ण ट्रेनिंग के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी ग्वालियर में 90 दिनों की ट्रेनिंग पूरी की। इस कठिन ट्रेनिंग के बाद डॉ. सचान को लेफ्टिनेंट रैंक और 'अल्फा ग्रेड' (सबसे उच्चतम ग्रेड) से लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत एवीएसएम, जनरल आफिसर कमांडिंग मध्य भारत ने सम्मानित किया। 

विज्ञापन


डॉ. रीना सचान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि के लिए आर्मी ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से 28 दिसंबर 2024 को उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रमाण है, जो छात्रों और सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन

छात्रों में जागृत करेंगे देशभक्ति की भावना

अमर उजाला से बातचीत में डॉ. रीना सचान ने बताया कि तीन महीने प्रशिक्षण का दौर बेहद कठिन होता है। पूरी तरह से आर्मी का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मैप रीडिंग, फायरिंग, ड्रिल, एडवेंचर, लीडरशिप से लेकर बंदूक चलाने आदि की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में अनुशासन में रहकर सारे कार्य समय से करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह एनसीसी के साथ ही जीवन में भी काफी काम आता है।उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 11 मेडिकल कॉलेजों में एनसीसी इकाई है। जिसमें में सिर्फ मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एनसीसी है। पूरे देश से 122 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि पुरुषों का प्रशिक्षण महाराष्ट्र के कामटी और महिलाओं की ट्रेनिंग ग्वालियर में हुई। ए ग्रेड में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एक्सीलेंस का सर्टिफिके भी हासिल किया। डॉ. सचान के अनुसार उनका यह प्रशिक्षण उनके छात्रों को अनुशासन में रहने और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा।  

एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी ग्वालियर में आयोजित यह प्रशिक्षण न केवल शारीरिक और मानसिक धैर्य की परीक्षा था, बल्कि नेतृत्व और सेवा भावना को भी बढ़ावा देने वाला था। डॉ. रीना सचान की यह उपलब्धि कॉलेज के छात्रों और सहकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। कॉलेज प्रशासन और समस्त स्टाफ की ओर से डॉ. रीना सचान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। उनकी यह उपलब्धि प्रयागराज और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज दोनों के लिए गौरव का विषय है।

प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं
डॉ. रीना सचान की इस सफलता पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने प्रसन्नता की है। कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह छात्रों में राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को प्रोत्साहित करेगी। कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी उन्हें बधाई दी। कहा कि डॉ. रीना सचान ने अपनी प्रतिबद्धता और दृढ़ता से यह सफलता अर्जित की है, जो चिकित्सा और एनसीसी जैसे क्षेत्रों में सामंजस्य स्थापित करने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed