फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Mohit Jain becomes the new Vice Principal of the Medical College, famous for plastic surgery

MNM College : डॉ.मोहित जैन बने मेडिकल कॉलेज के नए उप प्राचार्य, प्लास्टिक सर्जरी के लिए हैं विख्यात

Thu, 16 Jan 2025 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 04:29 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएनएमसी) में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए सरकार ने प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन को उप प्राचार्य नियुक्त किया है। डॉ. जैन अपने एकेडमिक कार्यों और चिकित्सा शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Dr. Mohit Jain becomes the new Vice Principal of the Medical College, famous for plastic surgery
डाॅ मोहित जैन, प्लास्टिक सर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएनएमसी) में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए सरकार ने प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन को उप प्राचार्य नियुक्त किया है। डॉ. जैन अपने एकेडमिक कार्यों और चिकित्सा शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है। डॉ. मोहित जैन वर्तमान में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में विभाग में पिछले वर्ष  8,708 मरीज़ ओपीडी में देखे गए, 1,012 मरीज़ भर्ती किए गए और 804 सर्जरी की गई।

विज्ञापन


कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने कहा डॉ. मोहित जैन एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी चिकित्सक एवं शिक्षक हैं। उनके मार्गदर्शन में कॉलेज शिक्षा,अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। डॉ. जैन का कैरियर कई पुरस्कारों से भरा हुआ है, जिनमें यूपी आईएमए बेस्ट टीचर अवाॅर्ड और प्रयाग गौरव सम्मान शामिल हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनको सरकार के साथ ही साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल और रोटरी इंटरनेशनल ने भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन


एकेडमिक क्षेत्र में डॉ.जैन राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति है। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और अनेक सम्मेलनों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। डॉ. जैन की नियुक्ति को लेकर मेडिकल कालेज में उत्साह का माहौल है। उनके उप प्राचार्य बनने से उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed