फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. AK Verma and retired judge Mukesh Mishra made members of UPPSC

UPPSC : यूपीपीएससी के सदस्य बनाए गए डॉ. एके वर्मा और सेवानिवृत्त जज मुकेश मिश्र

Sun, 02 Jul 2023 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

मेजा तहसील के मोनाई गांव निवासी मुकेश मिश्र ने आठ जून 1990 को न्यायिक सेवा ज्वाइन की थी। वह तीन अक्तूबर 2022 को लखीमपुर खीरी के जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके पिता राज किशोर शर्मा स्वतंत्रता सेनानी रहे।

विज्ञापन
Dr. AK Verma and retired judge Mukesh Mishra made members of UPPSC
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्र और नैनी स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा के रूप में दो नए सदस्य मिल गए हैं। दोनों ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। आठ सदस्यीय आयोग में रिक्त चार पदों में से दो की नियुक्ति हो जाने से भर्ती प्रक्रिया तेज होगी।

विज्ञापन


मूलत: मेजा तहसील के मोनाई गांव निवासी मुकेश मिश्र ने आठ जून 1990 को न्यायिक सेवा ज्वाइन की थी। वह तीन अक्तूबर 2022 को लखीमपुर खीरी के जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके पिता राज किशोर शर्मा स्वतंत्रता सेनानी रहे। वह वाणिज्यिक न्याय विभाग में पीठासीन अधिकारी, मऊ के जिला जज, उत्तर प्रदेश जल निगम, लखनऊ के विधिक सलाहकार भी रहे। वह वर्तमान में पूरादलेल, अल्लापुर में रहते हैं।
विज्ञापन


अयोध्या के बनकटवा रामपुर भगन गांव निवासी 54 वर्षीय डॉ. एके वर्मा अयोध्या मंडल से पहले सदस्य हैं। उनके पिता राम कुमार वर्मा मिडिल स्कूल के शिक्षक थे। वर्तमान में टैगोर टाउन में रह रहे डॉ. वर्मा वर्ष 2017 में शिक्षा विभाग के सर्वोच्च ‘सरस्वती सम्मान’ से सीएम के हाथों पुरस्कृत किए जा चुके हैं। उन्हें कई क्षेत्रीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी एक दर्जन से ज्यादा पुस्तकें और 100 से ज्यादा शोध पत्र, समीक्षा पत्र एवं पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। उनके 2200 से अधिक गूगल स्कॉलर शोध साइटेशंस हैं। उन्हें प्रदेश के सामाजिक आर्थिक ढांचे की गहन जानकारी है। वह विभिन्न विश्वविद्यालयों व संस्थानों के विषय विशेषज्ञ भी रह चुके हैं। अब तक एक हजार से ज्यादा पौधे भी वितरित एवं रोपित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed