फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DPR sent for Fourlane from Bamrauli to Kaushambi

कौशांबी तक फोर लेन का डीपीआर तैयार

Mon, 10 Feb 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
DPR sent for Fourlane from Bamrauli to Kaushambi
DPR sent for Fourlane from Bamrauli to Kaushambi
प्रयागराज। कौशाम्बी स्थित पर्यटन स्थलों की सैर अब और आसान हो जाएगी। शासन की हरी झंडी मिलते ही बम्हरौली से लेकर कौशांबी तक फोरलेन सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने निर्माण के लिए डीपीआर तीन दिन पूर्व ही शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी को पर्यटकों से जोड़ने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फोरलेन सड़क बनाए जाने की घोषणा पिछले महीने चंद्रशेखर आजार पार्क स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में एक कार्यक्रम के दौरान की थी। उसी के बाद से ही डीपीआर बनाए जाने का काम शुरू हो गया था। जिन स्थानों से फोरलेन को बनाया जाना है, उसके लिए भूमि का सीमांकन किया गया। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल ने बताया कि डीपीआर को शासन को भेज दिया गया है। शासन की अनुमति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण का कार्य होगा। इसके बाद फोर लेन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

डीपीआर के मुताबिक फोरलेन के निर्माण के लिए कुल 790 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 551 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण में खर्च होगी जबकि, 139 करोड़ रुपये के बजट से फोरलेन को बनाया जाएगा। यह फोरलेन बम्हरौली एयरपोर्ट से शुरू होकर भगवतपुर, मखऊपुर, तिल्हापुर मोड़, बेनी राम कटरा, सरायअकील होते हुए कौशाम्बी तक बनेगा। इसकी कुल लंबाई 40 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण से कौशाम्बी आने-जाने में और आसानी होगी। कौशाम्बी में बुद्ध और जैन के एतिहासिक मंदिर स्थापित हैं। इसके साथ ही यहां सम्राट अशोक की लाट भी है। एतिहासिक स्थल होने के कारण यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। फोर लेन के बनाए जाने से इन स्थलों पर आने वाले पर्यटकाें को आसानी होगी। वे बमरौली एयरपोर्ट से सीधे इन स्थलों पर आसानी से पहुंच सकेंगे। कौशाम्बी जाने वाले आसपास के लोगों के लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed