फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doubt on the list of endogenous transfers

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची पर संशय

Tue, 29 Dec 2020 10:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Doubt on the list of endogenous transfers
Doubt on the list of endogenous transfers
प्रयागराज। हाईकोर्ट के दिशा निर्देश के बाद अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के नियमों में बदलाव के बाद प्रदेश भर में सैकड़ों अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हो गए। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए कुल 70837 आवेदन आए हैं, इन आवेदन पत्रों के सापेक्ष 43416 शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। जिले से डाटा लॉक करने में देरी के चलते अब तय समय 30 दिसंबर को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी होना मुश्किल है। हालांकि, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि प्रदेश के सभी जिले का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का डाटा लॉक किया जा चुका है, सूची समय से आएगी।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि आवेदन पत्रों के सत्यापन की तिथि आगे बढ़ाए जाने के चलते तय समय से एनआईसी स्थानांतरण की सूची जारी नहीं कर पाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एनआईसी की ओर से डाटा की जांच के बाद जो सूची तैयार होगी, उसके सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को भेजा जाएगा। ऐसे में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची 30 दिसंबर को जारी होना कठिन है। 29 दिसंबर तक प्रदेश के 22 जिले के बीएसए डाटा लॉक करते रहे, ऐसे में स्थानांतरण सूची जारी करने में अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed