फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   doubt made a murderous wife's death, a fatal attack with a rod on his head

शक ने बनाया हैवान पत्नी की कर दी हत्या, सिर पर रॉड से किया प्राणघातक हमला

Mon, 07 Dec 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
doubt made a murderous wife's death, a fatal attack with a rod on his head
prayagraj news : पत्नी की हत्या करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : prayagraj

कटरा में रविवार की दोपहर उमेश कुमार ने पत्नी मधु के सिर पर रॉड से प्राणघातक वार कर दिया। मधु को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह मधु पर शक करता था। इसी कारण अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी इन दिनों बेरोजगार भी था। इसी कारण बहुत ज्यादा कुंठित था। हत्या से पहले उसने ठेके पर जाकर शराब पी। इसके बाद उसने घर जाकर पत्नी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

doubt made a murderous wife's death, a fatal attack with a rod on his head
prayagraj news : पत्नी की हत्या करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : prayagraj

कटरा की मधु (48) महिला हास्टल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। पति उमेश लॉकडाउन से पहले तक ई रिक्शा चलता था। मार्च के बाद से वह घर में बैठा था। रविवार दिन में किसी बात को लेकर मधु और उमेश में झगड़ा हुआ। उमेश घर से बाहर निकल गया। ठेके पर जाकर उसने जमकर शराब पी। इसके बाद घर लौटा और रॉड से मधु पर हमला कर दिया। राड के वार से मधु का सिर फूट गया और वह बेहोश होकर गिर गई। तब तक अगल-बगल रहने वाले पट्टीदार और पड़ोसी भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

doubt made a murderous wife's death, a fatal attack with a rod on his head
prayagraj news : पत्नी की हत्या करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : prayagraj
मधु को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर कर्नलगंज एके दीक्षित ने बताया कि मधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे मधु पर शक था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद बना रहता था। दोनों की कोई औलाद नहीं थी। पिछले कई महीने से उमेश कोई काम नहीं कर रहा था। मधु की तनख्वाह से ही घर चलता था। इसी कारण उमेश कुंठित था।
 
  • मधु की हत्या के आरोप में पति उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मधु पर शक करता था। इसी कारण उसने हत्या की। सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज
  •  

ससुराल में रहता था आरोपी

उमेश कुमार और मधु की 20 साल पहले शादी हुई थी। कटरा की रहने वाली मधु के घर में ही उमेश रहता था। मधु के मां-बाप और भाई-बहनों की मौत हो चुकी है। उसके अन्य रिश्तेदार अगल-बगल ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों में सुबह झगड़ा हुआ था। जब मधु खून से लथपथ होकर गिर पड़ी तो वह खुद भी अन्य लोगों के साथ हास्पिटल पहुंचा था। डाक्टरों ने जब मधु को मृत घोषित कर दिया तो वह वापस घर आ गया जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed