फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   double murder in pratapgarh miscreant shot father and son

प्रतापगढ़ में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, बिजली का लटकता तार हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 02 Nov 2020 06:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
double murder in pratapgarh miscreant shot father and son
शव को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में सोमवार शाम बिजली के लटकते तार को हटाने के विवाद में राजेंद्र बहादुर सिंह (50) व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी-पिता पुत्र फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी रणजीत सिंह व विपिन सिंह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने पिता शीतला सिंह के साथ ट्रैक्टर पर धान लादकर खेत से घर ले जा रहे थे। गांव में राजेंद्र बहादुर सिंह (50) व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह (22) के घर के सामने बिजली का तार लटक रहा था। इससे ट्रैक्टर नहीं जा पा रहा था।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह घर के पीछे स्थित दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने की बात कह रहे थे, जबकि रणजीत सिंह इसी रास्ते से गुजरने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान रणजीत सिंह, विपिन सिंह व शीतला सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अभय प्रताप सिंह व राजेंद्र बहादुर सिंह को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर हथिगवां थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। बाद में भारी फोर्स के साथ डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले। डीएम ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
  • आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है। - अनुराग आर्य, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed