फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double murder: At present the accused is away from the grip, the injured Bajrang could not give clue of the killers

दोहरा हत्याकांड: फिलहाल आरोपी पकड़ से दूर, घायल बजरंग नहीं दे पाया हत्यारों का क्लू, ताबड़तोड़ दबिश जारी

Thu, 14 Oct 2021 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Double murder: At present the accused is away from the grip, the injured Bajrang could not give clue of the killers
Prayagraj News : नैनी के मियां का पुरा गांव में हत्या के बाद घर में सामान तहस नहस कर दिया गया। - फोटो : प्रयागराज

औद्योगिक क्षेत्र के चकपूरे मियां खुर्द गांव में मां-बेटी की नृशंस हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी हुई। उनके संभावित ठिकानों पर बृहस्पतिवार को दिनभर दबिश दी जाती रही। लेकिन फिलहाल उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। उधर, अस्पताल में भर्ती घटना के चश्मदीद बजरंग पटेल का बयान दर्ज किया गया। लेकिन हत्यारों के बारे में वह कोई खास क्लू नहीं दे सका।

विज्ञापन


चकपूरे मियां खुर्द गांव में रहने वाली प्रेमपति प्रेमपति (50) व उसकी पुत्री तनु (17) की मंगलवार रात घर के भीतर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने प्रेमा के पति बजरंग बहादुर पटेल उर्फ नचऊ पटेल (55) पर भी चापड़ से हमला किया और मरा समझकर उसे छोड़ दिया। सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में भतीजे राज बहादुर पटेल की तहरीर पर गांव के ही नवनील चंद्र मिश्र, आकाश मिश्र, सुजीत कुमार व महेश नारायण मिश्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई, जो घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस रात भर उनकी तलाश में छापेमारी करती रही। दिन में भी उनके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। फिलहाल उनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन

उधर, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती बजरंग का बयान दर्ज किया। इस दौरान उसने घटना के बाबत तो जानकारी दी, लेकिन हत्यारों का कोई क्लू नहीं दे सका। फिलहाल उसकी हालत को देखते हुए उससे लंबी पूछताछ नहीं की जा सकी। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत सी बातें उनके पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। चश्मदीद के पूरी तरह से स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है।

बोला- प्रसाद खाया था, फिर कुछ याद नहीं
सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती वारदात के चश्मदीद बजरंग ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले वह दुर्गा पूजा पंडाल में गया था। इस दौरान उसने प्रसाद खाया था। इसके बाद वह सो गया। घटना वाली रात के बाबत फिलहाल वह इतनी ही जानकारी दे पाया। पुलिस का कहना है कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोपहर बाद उसका ऑपरेशन भी किया गया। उसके ठीक होने के बाद ही गहन पूछताछ की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed