{"_id":"680a9a08a79a36341503695e","slug":"dot-bridge-will-be-repaired-the-road-going-from-mutthiganj-to-kidganj-will-remain-closed-allahabad-news-c-3-1-ald1024-607914-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डॉट पुल की होगी मरम्मत, कीडगंज को मुट्ठीगंज से जाने वाला रास्ता रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डॉट पुल की होगी मरम्मत, कीडगंज को मुट्ठीगंज से जाने वाला रास्ता रहेगा बंद
विज्ञापन
डाॅट पुल की मरम्मत कार्य की वजह से कीडगंज को मुट्ठीगंज से जोड़ने वाली सड़क 28 अप्रैल से तीन माह के लिए बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को कोठापार्चा या गऊघाट होकर आना-जाना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) संख्या-31 की मरम्मत करेगा। यहां करीब दो वर्ष पूर्व ही कंक्रीट का पिलर तैयार कर लिया गया था। पिलर निर्माण के बाद कई दिन रास्ता बंद होने से लोगों को खासी दिक्कत हुई थी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया, कीडगंज पुलिस चौकी से आर्य कन्या चौराहा, मुट्ठीगंज जाने वाली सड़क पर स्थित इस पुल की मरम्मत का कार्य 28 से शुरू होगा। इस वजह से यह रास्ता तीन माह के लिए बंद रहेगा।