फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   don atiq ahmed and shaista praveen wedding photo with photos life facts

शादी के जोड़े में ऐसी दिखती थी लेडी डॉन शाइस्ता, सफेद लिबास में है अतीक, सामने आई दोनों की एक और फोटो

Wed, 03 May 2023 05:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 May 2023 05:54 PM IST
सार

एल्बम से पहले अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की बुर्के वाली तस्वीरें ही सामने आई थी। लेकिन अब शाइस्ता की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
don atiq ahmed and shaista praveen wedding photo with photos life facts
शादी के जोड़े में शाइस्ता के साथ अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को 18 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी भी परिवार चर्चा में है। बेटे जेल में हैं और पत्नी फरार है। जिसको खोजने के लिए यूपी पुलिस दिन रात छापेमारी कर रही है। लेकिन बेगम का कुछ पता नहीं है। पूरा परिवार उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही चर्चा में है। अतीक की हत्या के बाद पुलिस के हाथ अतीक परिवार का एक एल्बम लगा था। जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। 

विज्ञापन

don atiq ahmed and shaista praveen wedding photo with photos life facts
शाइस्ता और अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

एल्बम से पहले शाइस्ता की थी बुर्के वाली तस्वीरें
एल्बम से पहले अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की बुर्के वाली तस्वीरें ही सामने आई थी। लेकिन अब शाइस्ता की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इन सभी फोटो में शाइस्ता और अतीक अलग अलग किरदारों में हैं। एक तस्वीर में अतीक अहमद और पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ एक बच्चा दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

don atiq ahmed and shaista praveen wedding photo with photos life facts
अतीक- शाइस्ता और गोद में असद - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है डॉन अतीक और शाइस्ती की कहानी
बता दें कि शाइस्ता की उम्र 50 साल की हो चुकी है। इन 50 सालों में शाइस्ता ने अलग अलग जिंदगियां जी हैं। एक शादी से पहली और दूसरी शादी के बाद की। पुलिस कांस्टेबल फारूख की बेटी शाइस्ता का निकाह अतीक अहमद के साथ हुआ था। दोनों के 5 बेटे हैं, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अली, असद अहमद और दो नाबालिग बेटे अहजान और अबान है। इनमें से एक असद अहमद का एनकाउंटर हो चुका है। बाकी दो बेटे जेल में हैं और दो बाल सुधार गृह में हैं, शाइस्ता फरार है। 

विज्ञापन

don atiq ahmed and shaista praveen wedding photo with photos life facts
शाइस्ता की गोद में बेटा - फोटो : सोशल मीडिया

अतीक के जेल जाने के बाद शाइस्ता ने संभाला जुर्म का साम्राज्य
अतीक के जेल जाने से बाद साल 2018 में शाइस्ता ने राजनीति में एंट्री की और इसके साथ ही जु्र्म की दुनिया में कदम रखा। जानकारी के लिए बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज कोर्ट में पेशी हुई थी। साबरमती जेल से अतीक को लाया गया था। इसी दौरान 15 अप्रैल 2023 की रात साढ़े 10 बजे के करीब मेडिकल के लिए पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। तभी तीन बदमाशों ने अतीक और उसके भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मौके पर ही अतीक और अशरफ की कहानी खत्म हो गई। लेकिन अभी पुलिस शाइस्ता की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed