फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not take blood sample and gave report of malaria negative in prayagraj

खून का नमूना लिया नहीं और दे दिया मलेरिया निगेटिव की रिपोर्ट, सीएमएस ने दिए जांच के निर्देश

Thu, 14 Nov 2019 08:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Do not take blood sample and gave report of malaria negative in prayagraj
पीड़िता रेहाना - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आई एक महिला को पैथालॉजी कर्मियों ने बिना खून का नमूना लिए ही मलेरिया निगेटिव होने की जांच रिपोर्ट दे दी। मामले की शिकायत पर सीएमएस से की गई। सीएमएस ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सरायअकिल की रेहाना को काफी दिनों सर्दी लगने के साथ ही बुखार की शिकायत थी। सात नवंबर को रेहाना इलाज के लिए जिला अस्पताल आई। चिकित्सक ने रेहाना को मलेरिया की जांच कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन


पर्चा लेकर रेहाना मलेरिया जांच के लिए गठित स्वास्थ्य विभाग के सेल में गई। वहां मौजूद लैब टेक्नीशियन ने पर्चा ले लिया। कुछ देर बाद रेहाना दोबारा पहुंची तो उसे मैनुअली (हाथ से लिखी) रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में मलेरिया निगेटिव लिखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहाना का कहना है कि टेक्नीशियन ने उसके खून का नमूना लिया ही नहीं और मलेरिया निगेटिव होने की रिपोर्ट दे दी। मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. दीपक सेठ से किया गया है। सीएमएस का कहना है कि जिला अस्पताल की सारी जांच ऑन लाइन किया जाता है। रिपोर्ट कंप्यूटराइज्ड दी जाती है। 


मलेरिया सेल के टेक्नीशियन के खिलाफ जांच करने के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौभाग्य प्रकाश को कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed