फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not exit the market today , will remain closed

आज न निकलें बाजार, रहेगा बंद

Wed, 10 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do not exit the market today , will remain closed
ग्रामीण क्षेत्र और शहर के लोग बृहस्पतिवार को खरीदारी के लिए बाजार न निकलें तो बेहतर होगा। शहर की ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही दोपहर तक फुटकर मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम की ओपीडी और पेट्रोल पंप भी दोपहर तक बंद मिल सकते हैं। इसलिए जरूरी हो तो अपराह्न दो बजे के बाद ही बाजार का रुख करें। बंद का आह्वान प्रयाग व्यापार मंडल ने किया है। बंद के समर्थन में गल्ला तिलहन व्यापार मंडल, व्यापारी कल्याण समिति, इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, सराफा व्यापार मंडल, केमिस्ट एसोसिएशन, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन ने भी किया है। उधर, बुधवार की शाम को व्यापारियों ने शहर के कई हिस्सों में मशाल जुलूस निकालकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ हुई मारपीट का विरोध जताया है। उधर, जनहित संघर्ष समिति ने रामभवन चौराहा पर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध जताया है।
विज्ञापन


कंछल के साथ पांच दिसंबर को लखनऊ में मारपीट की गई थी। व्यापार संगठन मारपीट के आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी और रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की मांग की है। शाम करीब 5.30 बजे चौक से जुलूस निकालकर व्यापारी जानसेनगंज, हीवेट रोड, जीरो रोड होते हुए नीम के पेड़ के नीचे लौटे। इनके समर्थन में शहर के कई बाजार में स्थानीय व्यापारियों ने भी मशाल जुलूस निकाले। इनमें ओंकारनाथ खन्ना, विजय अरोरा, सुहैल अहमद, मो. कादिर, उमेश केसरवानी, महमूद खान, सतीश केसरवानी, संतोष पनामा, गिरधारी अग्रवाल, हाजी शफीकउल्ला, अशोक अरोरा, शिवशंकर सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, अरुण केसरवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के महामंत्री डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों के समर्थन में ओपीडी बंद रखी जाएगी। साथ ही सभी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. अशरफ उर्फ बाबा ने भी दिन में दो बजे तक पेट्रोल पंपों के बंद रहने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed