{"_id":"6aef199d8e234b36ee0e2ccc","slug":"do-not-demolish-shops-without-providing-notice-and-an-opportunity-for-a-hearing-high-court-stays-the-action-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : बिना नोटिस व सुनवाई का मौका दिए न तोड़ें दुकान, कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : बिना नोटिस व सुनवाई का मौका दिए न तोड़ें दुकान, कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Sat, 07 Nov 2026 05:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:59 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ में सुशीला जसवंत राय अस्पताल के सामने स्थित दुकान को तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अदालत (सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ में सुशीला जसवंत राय अस्पताल के सामने स्थित दुकान को तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने बृजमोहन की याचिका पर दिया है।
याची का कहना था कि वह अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर के पास दुकान/खोखे का लाइसेंसधारी है। नगर निगम की ओर से उसे बिना नोटिस व सुनवाई का अवसर दिए दुकान से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही दुकान को ध्वस्त किए जाने की भी आशंका है।
याची का यह भी कहना था कि दुकान हटाने से पहले उसे कोई वैकल्पिक स्थान आवंटित नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार के स्थायी अधिवक्ता और नगर निगम के पक्ष के अधिवक्ता को संबंधित अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।